फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: ‘जड्डू समझ ये टी20 है’, रवींद्र जडेजा ने फेंकी दूसरी नो बॉल, रोहित शर्मा का मजेदार रिएक्शन वायरल

Fri, 16 Feb 2024 07:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

इंग्लैंड के खिलाफ 31वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने दो नो बॉल फेंकी जिस पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मेजदार रिएक्शन वायरल हो रहा है। रोहित ने कहा, 'इसे टी20 समझकर गेंदबाजी करो'।
विज्ञापन
रोहित शर्मा-रवींद्र जडेजा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रवींद्र जडेजा ने एक ओवर में दो नो बॉल फेंकी जिसपर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मजेदार रिएक्शन दिया। हिटमैन ने इस मुकाबले को टी20 समझकर खेलने की सलाह दी।
विज्ञापन

दरअसल, भारतीय स्पिन ऑलराउंडर जडेजा ने शुक्रवार को इंग्लैंड की पारी के दौरान एक ही ओवर में दो नो बॉल फेंकी। 31वें ओवर में उन्होंने दो नो बॉल फेंकी जिस पर रोहित शर्मा ने मेजदार प्रतिक्रिया दी। रोहित ने उन्हें सलाह दी कि इस मुकाबले को टी20 गेंदबाजी करें।

 
रोहित का मेजदार रिएक्शन हुआ वायरल
रोहित ने कहा, “यार ये जडेजा आईपीएल में तो इतने नो बॉल नहीं डालता। टी20 समझ के बॉलिंग कर जड्डू।“ उनका ये बयान स्टंप्स माइक में रिकॉर्ड हो गया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे इस मैच में रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने धमाकेदार शतक जड़ा। स्टार क्रिकेटर ने नौ चौके और दो छक्के की मदद से 112 रन की पारी खेली। उन्होंने 198 गेंदों में शतक पूरा किया। वहीं, गेंदबाजी के दौरान उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।  

रवींद्र जडेजा ने रचा नया कीर्तिमान
राजकोट में अपने शतक के दम पर जडेजा ने टेस्ट में 3000 रन और 250 से अधिक विकेट पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। चेन्नई के इस खिलाड़ी से पहले कपिल देव और रविचंद्रन अश्विन टेस्ट में 3000 रन और 250 से अधिक विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ 204 रनों रिकॉर्ड साझेदारी की।

इंग्लैंड ने दूसरे दिन का स्कोर 207/2
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले का दूसरा दिन खत्म हो गया। इंग्लैंड ने पहली पारी में दो विकेट पर 207 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 133 रन और जो रुट नौ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। भारत अब भी 238 रनों से आगे है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें