फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: चोट या खराब फॉर्म, टीम इंडिया से क्यों बाहर हुए श्रेयस अय्यर? बीसीसीआई ने नहीं बताया कारण

Sat, 10 Feb 2024 01:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हैदराबाद में पहला टेस्ट इंग्लैंड ने जीता था। वहीं, दूसरा टेस्ट भारत ने विशाखापत्तनम में अपने नाम किया था। अय्यर पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारत की शुरुआती एकादश का हिस्सा थे लेकिन उन्हें सीरीज के बाकी तीन मैचों से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम घोषित हो गई है। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। कोहली निजी कारणों से शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। अब वह इन्हीं कारणों से आगे के मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दी। वहीं, बोर्ड ने अय्यर के बारे कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन


हैदराबाद में पहला टेस्ट इंग्लैंड ने जीता था। वहीं, दूसरा टेस्ट भारत ने विशाखापत्तनम में अपने नाम किया था। अय्यर पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारत की शुरुआती एकादश का हिस्सा थे लेकिन उन्हें सीरीज के बाकी तीन मैचों से बाहर कर दिया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, अय्यर पीठ में अकड़न से भी जूझ रहे हैं। चोट के अलावा 29 साल का यह खिलाड़ी खराब फॉर्म से भी गुजर रहा है। उन्होंने अपनी पिछली 13 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है।

श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
दिसंबर 2022 के बाद से टेस्ट में नहीं लगाया अर्धशतक
कोहली की अनुपस्थिति में चौथे नंबर पर अय्यर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। विशाखापत्तनम में दो पारियों के दौरान अय्यर 27 और 29 रन ही बना पाए थे। वह सिर्फ इस मुकाबले में ही नहीं बल्कि पिछली 13 पारियों में फेल रहे हैं। अय्यर ने अपना पिछला अर्धशतक दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। उसके बाद उन्होंने क्रमश: 29*, चार, 12, शून्य, 26, 31, छह, शून्य, 4*, 35, 13, 27 और 29 रन बनाए।

इंग्लैंड के खिलाफ चार पारियों में बनाए सिर्फ 104 रन
दरअसल, अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में चार पारियों में 104 रन बनाए हैं। 14 मैचों के अपने टेस्ट करियर में अय्यर ने 36.86 की औसत से 811 रन बनाए हैं। इस दौरान एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए। दिलचस्प बात यह है कि विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट के बाद मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को भी अय्यर से काफी देर तक बात करते देखा गया था।
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
राजकोट, रांची और धर्मशाला में होंगे बचे तीन मैच
तीसरा टेस्ट 15 फरवरी को राजकोट में शुरू होगा। जबकि चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट सात मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।

सीरीज के बाकी बचे तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें