फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: राजकोट में अब तक टेस्ट मैच नहीं हारा भारत, इंग्लैंड के खिलाफ सात साल बाद यहां होगा मुकाबला

Mon, 12 Feb 2024 05:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

भारत राजकोट में अब तक दो टेस्ट मैच खेला है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच नवंबर 2016 में खेला गया था। भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला हुआ था। मैच ड्रॉ पर समाप्ति पर हुआ था।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी। उसके बाद विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट मेजबान भारत ने अपने नाम किया था। इस तरह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अब राजकोट में तीसरे टेस्ट मुकाबले में दोनों टीमों की नजर बढ़त लेने पर होगी। भारत का रिकॉर्ड इस मैदान पर शानदार है।
विज्ञापन


भारत राजकोट में अब तक दो टेस्ट मैच खेला है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच नवंबर 2016 में खेला गया था। भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला हुआ था। मैच ड्रॉ पर समाप्ति पर हुआ था। उस मैच में इंग्लैंड के जो रूट और बेन स्टोक्स ने पहली पारी में शतक लगाया था। दोनों खिलाड़ी इस बार टीम के सदस्य हैं। वहीं, भारत के लिए मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने शतकीय पारी खेली थी। दोनों इस बार टीम के सदस्य नहीं हैं।  इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में तत्कालीन कप्तान एलिस्टर कुक ने शतक लगाया था। वह संन्यास ले चुके हैं।

रविचंद्रन अश्विन। - फोटो : BCCI
अश्विन और जडेजा के पास खास अनुभव
इंग्लैंड के लिए सात साल और तीन महीने पहले इस मैदान पर टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में चार क्रिकेटर मौजूदा टीम में हैं। कप्तान बेन स्टोक्स, जो रूट, बेन डकेट और जॉनी बेयरस्टो को यहां टेस्ट खेलने का अनुभव है। भारतीय टीम की बात करें तो सिर्फ रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ही उस मैच में खेले थे। अश्विन ने उस मैच की दोनों पारियों में तीन विकेट लिए थे। जडेजा की बात करें तो उन्होंने भी तीन विकेट लिए थे।

रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली थी जीत
भारतीय टीम इसके बाद राजकोट में दूसरी बार 2018 में खेली थी। तब उसने वेस्टइंडीज को हराया था। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी और 272 रन से जीत हासिल की थी। उसी मुकाबले में पृथ्वी शॉ ने पहली पारी में शतक लगाया था। विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने भी शतकीय पारी खेली थी। उस मैच में खेलने वाले अश्विन, जडेजा और केएल राहुल इस बार भी टीम इंडिया के सदस्य हैं। अश्विन ने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में दो विकेट लिए थे। जडेजा ने पहली पारी में एक और दूसरी पारी में तीन विकेट झटके थे। केएल राहुल ने पहली पारी में खाता नहीं खोल पाए थे।
विज्ञापन

अश्विन और जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज के बाकी बचे तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें