फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट जीता भारत तो बन सकता है अजब संयोग, पहली बार जीत और हार की संख्या हो सकती है बराबर

Fri, 01 Mar 2024 04:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

भारतीय टीम ने पहला टेस्ट 1932 में खेला था, तब से अब तक 578 टेस्ट खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 177 मुकाबले अपने नाम किए हैं जबकि 178 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। अगर टीम इंडिया धर्मशाला टेस्ट में जीतती है तो ये आंकड़ा बराबर हो सकता है।
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। इस सीरीज के चौथे मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल कर सीरीज में 3-1 की अहम बढ़त हासिल कर ली है। अब टीम की नजर आखिरी मुकाबले पर है। अगर भारत इस मैच में इंग्लैंड को मात देने में सफल होता है तो पहली बार जीत और हार की संख्या बराबर हो जाएगी।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने पहला टेस्ट मैच साल 1932 में खेला था, तब से अब तक 578 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 177 मुकाबले अपने नाम किए हैं जबकि 178 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अगर टीम इंडिया धर्मशाला में खेले जाने वाले मुकाबले में जीत हासिल करती है तो जीत और हार का आंकड़ा बराबर हो सकता है। ये आंकड़ा 178-178 हो जाएगा।  

टेस्ट में इन चार टीमों को मिली हार से ज्यादा जीत
टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ चार टीमों ने हार से ज्यादा जीत दर्ज की हैं। इनमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान शामिल हैं। इंग्लैंड ने 392 मैच जीते, जबकि 323 में हार दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया को 412 मुकाबलों में जीत मिली, जबकि 232 मैचों में शिकस्त दर्ज की। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने 178 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 161 मैचों में मात मिली। इसके अलावा पाकिस्तान ने 148 मुकाबलों में जीत हासिल की है और 142 मैचों में टीम को हार मिली। टीम इंडिया धर्मशाला में इस रिकॉर्ड को सुधारने का लक्ष्य लेकर उतर सकती है।
विज्ञापन


घरेलू मैदान पर भारत ने 117 और विदेश में 60 मैच जीते
घरेलू मैदान पर टीम इंडिया ने 288 टेस्ट मैच खेले हैं। 117 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि 55 में टीम को शिकस्त मिली है। घर पर एक मैच टाई हुआ, जबकि 15 ड्रॉ भी रहे। वहीं,  विदेशी धरती पर भारत ने 290 मैच खेले जिसमें सिर्फ 60 मैचों में टीम को जीत मिली। 123 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा विदेश में 107 मैच ड्रॉ भी रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें