फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'भारतीय टीम को फिर से हराया जा सकता है', हार के बाद भी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को वापसी की उम्मीद

Mon, 05 Feb 2024 10:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत द्वारा निर्धारित 399 रनों का लक्ष्य बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम के लिए बहुत मुश्किल साबित हुआ। टेस्ट के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने उसे 292 रनों पर ढेर कर दिया था। जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत हासिल की। इस हार के बावजूद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक का मानना है कि मेजबान टीम घरेलू परिस्थितियों में अजेय नहीं है। भारत ने यह टेस्ट 106 रन से जीतकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज बराबर कर ली। कुक का कहना है कि इंग्लैंड आगामी राजकोट टेस्ट में वापसी करने की क्षमता रखता है। भारत द्वारा निर्धारित 399 रनों का लक्ष्य बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम के लिए बहुत मुश्किल साबित हुआ। टेस्ट के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने उसे 292 रनों पर ढेर कर दिया था। जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


कुक ने एक चैनल से कहा कि हैदराबाद में हार के बाद दूसरे टेस्ट में जीत भारतीय टीम के लिए राहत होगी। उन्होंने कहा, "भारत को सबसे अधिक राहत मिलेगी। पहले टेस्ट के बाद वे सदमे में थे।" कुक ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों में क्रीज पर टिकने की कमी को निर्णायक कारक बताया जिसके कारण उन्हें मैच गंवाना पड़ा। उनका मानना था कि इंग्लैंड को निराशा होगी क्योंकि उनके बल्लेबाज भारत के लिए जायसवाल और गिल ने जो किया उसे दोहरा नहीं सके।

30-70 का स्कोर से टेस्ट मैच नहीं जीता जा सकता: कुक
कुक ने कहा, ''इंग्लैंड इसलिए मैच हार गया क्योंकि उसके किसी भी बल्लेबाज ने मैच जिताने वाली पारी नहीं खेली। वे इसी पर गौर करेंगे। 30-70 का स्कोर से टेस्ट मैच नहीं जीता जा सकता। इंग्लैंड यहां बिना किसी शतक के करीब पहुंच गया। इस कारण वे निराश होंगे।'' 
विज्ञापन


पहले टेस्ट के नतीजे को दोहराएगी इंग्लैंड की टीम: पूर्व कप्तान
कुक ने यह भी कहा कि इंग्लैंड की टीम अपनी हार से प्रभावी सीख लेगी और पहले टेस्ट के उसी नतीजे को दोहराएगी। उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से ऐसी चीजें होंगी जो इंग्लैंड इस खेल से सीखेगा। इस भारतीय टीम को निश्चित रूप से फिर से हराया जा सकता है।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें