फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: विराट की खराब फॉर्म पर बोले वॉन, कहा- अच्छे खिलाड़ी हैं कोहली, लय में आने की जरूरत

Mon, 16 Aug 2021 03:03 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर जल्दी आउट हो गए। उनके इस तरह आउट होने पर पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने टिप्पणी की है। 
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ आउट होने के बाद पवेलियन लौटते विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। चौथे दिन भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज इस जल्दी आउट हो गए। उसके बाद कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया की पारी को आगे बढ़ाया। मौजूदा समय में इन दोनों भारतीय क्रिकेटरों की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। इस दौरान विराट एक बार फिर 20 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। जबकि पुजारा मैदान पर डटे रहे। 

विज्ञापन

चौथे दिन बल्लेबाजी करने आए विराट ने जिस तरह से शुरुआत की तो उन्हें देखकर ऐसा लगा कि वह शानदार पारी खेलेंगे। लेकिन ऐसे में वह सैम करन की ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद को खेल बैठे जिसके बाद विकेटकीपर जोस बटलर ने उनका आसान कैच लपक लिया। विराट एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए। दूसरी पारी में विराट कोहली जिस तरह से आउट हुए उसे देख इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, विराट इससे बेहतर खिलाड़ी हैं। वॉन ने यह भी बताया की विराट कहां सुधार कर सकते हैं। 

माइकल वॉन ने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल पॉ़डकास्ट से बात करते हुए कहा, वास्तव में बहुत अच्छी गेंदबाजी हो रही है, जबकि बल्लेबाजी अच्छी नहीं हो रही है, विराट कोहली उससे बेहतर खिलाड़ी हैं, जब वह इंग्लैंड की परिस्थियों में सफल हुए थे तब उन्हें पता था कि उनका ऑफ स्टंप कहां है, उनका ट्रिगर मूवमेंट ऑफ स्टंप तक जाता है और विराट जानते हैं कि वह कहां है। वॉन के मुताबिक, जहां तक इस सीरीज की बात है तो मुझे देखकर आश्चर्य होता है कि क्या उन्होंने अपना ऑफ स्टंप खो दिया है, क्योंकि वह लंबा सफर तय कर रहे हैं उनका सिर भी उनके साथ आगे जा रहा है, मुझे लगता है कि विराट का ऑफ स्टंप चौथे और पांचवें स्टंप के पास है। 
विज्ञापन

वॉन ने आगे कहा, उन्होंने पवेलियन छोर पर एक वाइड गेंद पर शॉट खेला, आप सोचेंगे कि इंग्लैंड चाहता है कि विराट यही करें, वे पांचवें स्टंप के आसपास गेंदबाजी कर रहे हैं, इंग्लैंड चाहता है कि विराट ऐसे ही आउट हों जैसे वह आज हुए। वहीं चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड भारत ने अपनी पारी में 6 विकेट पर 154 रन बना लिए थे। टेस्ट मैच के अंतिम दिन तीनों परिणाम निकल सकते हैं। देखना दिलचस्प होगा क्या भारत 11 साल बाद लॉर्ड्स में टेस्ट जीत पाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें