फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट: तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जा, आईपीएल 2021 में अफगान खिलाड़ियों के खेलने पर संशय

Mon, 16 Aug 2021 11:33 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अफगानिस्तान में जारी राजनीतिक घमासान के बाद देश के क्रिकेटर आईपीएल 2021 में खेल पाएंगे या नहीं इस पर शंका है। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के शेष सत्र की शुरुआत 19 सिंतबर से यूएई में होगी। 
विज्ञापन
राशिद खान और मोहम्मद नबी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच एक नई स्थिति मोड़ ले सकती है। इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले उनके शीर्ष क्रिकेटरों में शामिल राशिद खान और मोहम्मद नबी के भाग लेने पर अनिश्चितता बरकरार है। आईपीएल 2021 के शेष सत्र की शुरुआत 19 सितंबर से सयुंक्त अरब अमीरात में होने जा रही है। दूसरी तरफ तालिबान अफगानिस्तान की बागडोर संभालने की तैयारी में है। देश के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने भागकर ताजिकिस्तान मे शरण ली है। फिलहाल राशिद खान और मोहम्मद नबी अफगानिस्तान में नहीं हैं। मौजूदा समय में दोनों क्रिकेटर इंग्लैंड में द हंड्रेस टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं।  

विज्ञापन

उधर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस घटना पर नजर रखे है। बीसीसीआई को उम्मीद है कि इंडियन प्रीमियर लीग में अफगान खिलाड़ी भाग लेंगे। बोर्ड के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा,  अभी इस मुद्दे पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी, हम घटना पर नजर रखे हुए हैं, हमारे लिए कुछ भी नहीं बदला है, हमें यकीन है कि राशिद खान सहित अन्य अफगान खिलाड़ी आईपीएल में शिरकत करेंगे। अब ऐसे में देखना होगा कि क्या राशिद खान और मोहम्मद अली 21 अगस्त को द हंड्रेड टूर्नामेंट पूरा होने के बाद स्वदेश आएंगे या ब्रिटेन में ही रुकेंगे। 

अगर इस स्थिति में यह दोनों खिलाड़ी ब्रिटेन में रहते हैं तो क्या बीसीसीआई उन्हें चार्टेड प्लेन से आने के लिए कहेगा। क्योंकि 15 सिंतबर को भारतीय टीम मैनचेस्टर से यूएई के लिेए उड़ान भरेगी। मोहम्मद नबी और राशिद खान आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। इस दौरान बीसीसीआई के अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बातचीत करने की उम्मीद है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के कार्यक्रम के अनुसार इस महीने अफगानिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज खेलने के लिए वहां के दौरे पर जाना है। लेकिन दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज का अभी कार्यक्रम तय नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

जहां तक राशिद खान की बात है तो वह अफगानिस्तान के टी-20 कप्तान हैं। राशिद के अलावा मोहम्मद नबी और मुजीब जादरान ऐसे क्रिकेटर हैं जो आईपीएल टीमों का नियमित हिस्सा हैं। मौजूदा समय में राशिद खान विश्व क्रिकेट में सबसे अधिक मांग वाले टी-20 क्रिकेटरों में शामिल हैं। बीते दिन राशिद और नबी ने अफगानिस्तान के हालात पर दुनिया के नेताओं से  हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था। क्योंकि अफगानिस्तान बीते दो दशक से सामाजिक और राजनीतिक दंश झेल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें