फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'घर के लिए अगली उड़ान पकड़ सकता है इंग्लैंड', श्रीकांत ने बेन स्टोक्स की टीम पर कसा तंज

Mon, 19 Feb 2024 07:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने सीरीज में  इंग्लैंड की वापसी की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया। श्रीकांत ने कहा है कि अगर इंग्लैंड भारत की परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में विफल रहता है तो उसका बैजबॉल काम नहीं करेगा।
विज्ञापन
क्रिस श्रीकांत और बेन स्टोक्स। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में 434 रन से हार गई। टीम इंडिया की रनों के हिसाब से यह टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। इस हार के बाद से बेन स्टोक्स की टीम की काफी आलोचना हो रही है। अब भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने सीरीज में  इंग्लैंड की वापसी की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया। श्रीकांत ने कहा है कि अगर इंग्लैंड भारत की परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में विफल रहता है तो उसका बैजबॉल काम नहीं करेगा।
विज्ञापन


श्रीकांत ने अनुभवहीन स्पिन-गेंदबाजी आक्रमण पर उंगली उठाते हुए कहा कि इंग्लैंड में भारतीय परिस्थितियों में भारत को चुनौती देने की प्रतिभा की कमी है। जब श्रीकांत से उनके यूट्यूब शो में इंग्लैंड की वापसी की संभावनाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बेन स्टोक्स की टीम के मजे ले लिए। पूर्व कप्तान ने मजाकिया अंदाज में कहा, "यदि संभव हो तो वे घर के लिए अगली फ्लाइट पकड़ सकते हैं। लेकिन उन्हें बाकी दो टेस्ट खेलने होंगे।''

बैजबॉल पर श्रीकांत ने क्या कहा?
श्रीकांत ने कहा, ''मुझे लगता है कि यह बैजबॉल और ये जो भी सिद्धांत उन्होंने प्रचारित किए, यह कहां काम आया है? क्या यह एशेज में काम आया? सच कहूं तो कोई भी रणनीति काम नहीं कर सकती अगर वे इसी तरह खेलते रहे। इस बैजबॉल सिद्धांत के बारे में बहुत प्रचार था। मुझे लगता है कि उन्हें इन परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने के लिए कौशल की आवश्यकता है। आपको गेंदबाजी करने के लिए प्रतिभा की आवश्यकता है।''
विज्ञापन


शॉट चयन को लेकर उठे सवाल
इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहले टेस्ट में ओली पोप के शानदार प्रयास और टॉम हार्टले की शानदार गेंदबाजी के दम पर जीत हासिल की थी। उसके बाद टीम पटरी से उतर गई। विशाखापत्तनम में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं, राजकोट टेस्ट की पहली पारी में बेन डकेट की सनसनीखेज 153 रन की पारी के बावजूद इंग्लैंड की टीम भारत पर दबाव बनाने में कामयाब नहीं हुई। सीनियर के कुछ खराब शॉट चयन के कारण इंग्लैंड की टीम हार गई। शॉट चयन को लेकर काफी सवाल उठे हैं। अब देखना है कि इंग्लैंड की अगले मुकाबले में कैसे वापसी करती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें