फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarfaraz Khan: आनंद महिंद्रा ने पूरा किया अपना वादा, सरफराज खान के पिता नौशाद को तोहफे में दी थार, देखें

Fri, 22 Mar 2024 05:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आनंद महिंद्रा ने अपना वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज को तोहफे में थार कार गिफ्ट में दी है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। इसमें भारतीय टीम के बल्लेबाज, उनके पिता और भाईयों को साथ में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
सरफराज खान - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में सरफराज खान ने डेब्यू किया। उन्होंने राजकोट टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला। युवा बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता। यही वजह है कि अब महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा ने 26 वर्षीय बल्लेबाज को एक खास तोहफा दिया।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में सरफराज ने 62 रन बनाए। उन्होंने डेब्यू टेस्ट में जोरदार अर्धशतक जड़ा। उनके इस दमदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर आनंद महिंद्रा ने उनके पिता नौशाद खान को बधाई दी थी और उन्हें थार गाड़ी तोहफे में देने का वादा किया था। 

आनंद महिंद्रा ने किया था ट्वीट
आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा था कि, ''हिम्मत नहीं छोड़ना बस। कड़ी मेहनत, हिम्मत और धैर्य। एक पिता के लिए एक बच्चे में प्रेरणा देने के लिए इससे बेहतर गुण और क्या हो सकते हैं? एक प्रेरणादायक माता-पिता होने के नाते यह मेरा सौभाग्य और सम्मान होगा अगर नौशाद खान थार का उपहार स्वीकार करेंगे।''
विज्ञापन


कंपनी मालिक ने पूरा किया वादा
अब आनंद महिंद्रा ने अपना वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज को तोहफे में थार कार गिफ्ट में दी है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। इसमें भारतीय टीम के बल्लेबाज, उनके पिता और भाईयों को साथ में देखा जा सकता है। नई कार के आने से सभी के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। इंग्लैंड के खिलाफ सरफराज खान का बल्ला जमकर गरजा था। उन्होंने तीनों पारियों में अर्धशतक लगाए और भारत की इस सीरीज में 4-1 से जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें