फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-इंग्लैंड के बीच आज से चौथा टेस्ट, कब-कहां और कैसे देखें आखिरी मैच LIVE

Thu, 04 Mar 2021 07:53 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में शुरू हुई चार मैचों की टेस्ट सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। अब तक खेले गए तीन टेस्ट मैचों में भारत 2-1 से आगे है और आखिरी मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। वहीं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से भी भारत के लिए आखिरी टेस्ट बेहद अहम है। उसे किसी भी तरह से मैच बचाना होगा, यानी जीत या ड्रॉ से कम कुछ भी नहीं। उधर इंग्लैंड की टीम भले ही टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है बावजूद इसके उसके पास मैच जीतकर सीरीज को ड्रॉ कराने और भारत का खेल खराब करने का मौका होगा। ऐसे में सीरीज का आखिरी मैच दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा और इसके लिए एक रोमांचक जंग जरूर देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

कब खेला जाएगा मैच?

सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच डे-नाइट था, इसलिए उसका समय भी अलग था। लेकिन अब एक बार फिर से लाल गेंद से दिन में मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि स्टेडियम इस बार भी वही है और पिच भी कमोबेश वैसी ही रहने की उम्मीद है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में चौथा टेस्ट मैच चार मार्च  (गुरुवार) से खेला जाएगा। 

कहां और कितने बजे होगी दोनों टीमों में टक्कर?

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का यह आखिरी मुकाबला भी अहमदाबाद के नवनिर्मित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (मोटेरा) में खेला जाएगा। हालांकि इस बार परिस्थितियां फिर से बदली हुई होंगी। लाल गेंद से दिन में होने वाले इस मुकाबले के लिए टॉस भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजे होगा जबकि मैच की पहली गेंद 9:30 में फेंकी जाएगी। 

किस चैनल पर होगा प्रसारण?

भारतीय सरजमीं पर होने वाले सभी मैचों के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास हैं। ऐसे में मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 HD/SD और स्टार स्पोर्ट्स 3 HD/SD में होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं।
विज्ञापन

यहां देखें ऑनलाइन एक्शन और स्कोरकॉर्ड

डिजीटल माध्यम में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार (Hotstar) पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें