फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 144 साल के टेस्ट इतिहास में 23 खिलाड़ी हुए किंग पियर का शिकार, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 25 Aug 2021 08:04 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के युवा ऑल राउंडर सैम करन लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच में दोनों पारियों में बगैर खाता खोले आउट हुए थे। 144 साल के टेस्ट इतिहास यह इस तरह आउट होने वाले सैम करन दुनिया के 23वें क्रिकेटर हैं। 
विज्ञापन
सैम करन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करन ने पिछले हफ्ते भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट होकर अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था। वह टेस्ट क्रिकेट के 144 साल के इतिहास में किंग पियर (दोनों पारियों की पहली गेंद पर आउट) होने वाले दुनिया के 23वें जबकि इंग्लैंड के चौथे खिलाड़ी हैं। क्रिकेट के जनक इंग्लैंड के ही विलियम एटेवेल (1892) 129 साल पहले किंग पियर का शिकार होने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। टेस्ट रैंकिंग वाले दस देशों में दक्षिण अफ्रीका के सर्वाधिक छह खिलाड़ी दोनों ही पारियों में पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं। भारत और श्रीलंका के तीन-तीन, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के दो-दो तो जिंबाब्वे का एक खिलाड़ी किंग पियर का शिकार हुए हैं। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को कोई भी खिलाड़ी इस क्लब में शामिल नहीं है।

विज्ञापन

चंद्रशेखर भारत के पहले खिलाड़ी 

भारत के तीन क्रिकेटर भागवत चंद्रशेखर, अजित अगरकर और वीरेंद्र सहवाग इस क्लब में शामिल हैं। चंद्रशेखर 1977 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों ही पारियों में पहली गेंद पर आउट होने वाले पहले भारतीय बने थे। उनके 22 साल बाद (1999) मेलबर्न में ही अगरकर ने यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाया। सहवाग 2011 में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ किंग पियर का शिकार हुए।  
विज्ञापन

दोनों पारियों में शून्य पर ऑउट होने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी  टीम  बनाम  वर्ष

विलियम एटेवेल इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 1892

जोसेफ डब्ल्यू दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड 1896

एर्नी हेस इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका 1906

बर्ट वोग्लर दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया 1910

टॉमी वार्ड दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया 1912

बॉब क्रिस्पी दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया 1936

इयान सी न्यूजीलैंड इंग्लैंड 1955

टिच वेस्ली दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड 1960

भागवत चंद्रशेखर भारत ऑस्ट्रेलिया 1977

गैरी ट्रूूप न्यूजीलैंड भारत 1981

डेविड रिचर्डसन दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान 1995

एडल हुकले जिंबाब्वे पाकिस्तान 1998

अजित अगरकर भारत ऑस्ट्रेलिया 1999

एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया भारत 2001

जावेद उमर बांग्लादेश भारत 2007

रेयान हैरिस ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 2010

वीरेंद्र सहवाग भारत इंग्लैंड 2011

रंगना हेराथ श्रीलंका पाकिस्तान 2014

धम्मिका प्रसाद श्रीलंका पाकिस्तान 2015

जेम्स एंडरसन इंग्लैंड भारत 2016

नुवान प्रदीप श्रीलंका पास्किस्तान 2017

नुरुल हसन बांग्लादेश वेस्टइंडीज 2018

सैम करन इंग्लैंड भारत 2021
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें