फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: विराट कोहली ने छह साल बाद की गेंदबाजी, विश्व कप में सिर्फ चौथी बार हुआ ऐसा, जानें कब-कब की बॉलिंग

Thu, 19 Oct 2023 04:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

हार्दिक के नौवें ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर बांग्लादेशी बल्लेबाज ने दो चौके लगाए थे। इसके बाद कोहली ने बाकी तीन गेंदें फेंकी। चौथी गेंद पर उन्होंने कोई रन नहीं दिया। पांचवीं और छठी गेंद पर एक-एक रन आया। 
विज्ञापन
विराट कोहली ने गेंदबाजी की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और बांग्लादेश के बीच विश्व कप 2023 का 17वां मुकाबला खेला जा रहा है। बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस मैच के दौरान बांग्लादेश की पारी के नौवें ओवर में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा, जब हार्दिक के पैर में चोट लग गई। उनके बाएं पारे में फीजियो को पट्टी लगाते देखा गया, लेकिन वह ओवर पूरा नहीं कर पाए। तीन गेंद वह पहले ही फेंक चुके थे। बाकी की तीन गेंदें विराट कोहली ने फेंकी। यह 2017 के बाद पहला वनडे मैच था, जिसमें उन्होंने गेंदबाजी की। 
विज्ञापन


विराट ने विश्व कप में आठ साल बाद की गेंदबाजी

पिछली बार विराट ने वनडे में अगस्त 2017 में कोलंबो में प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी की थी। इसके अलावा वह वनडे विश्व कप में चार बार गेंदबाजी कर चुके हैं। विश्व कप में उन्होंने आठ साल बाद गेंदबाजी की। 2011 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ विराट गेंदबाजी कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में गेंदबाजी की थी।

उस ओवर में क्या हुआ?

हार्दिक के नौवें ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर बांग्लादेशी बल्लेबाज ने दो चौके लगाए थे। इसके बाद कोहली ने बाकी तीन गेंदें फेंकी। चौथी गेंद पर उन्होंने कोई रन नहीं दिया। पांचवीं और छठी गेंद पर एक-एक रन आया। विराट कोहली चश्मे के साथ गेंदबाजी करते नजर आए। उनकी गेंदबाजी का वीडियो आईसीसी ने शेयर किया है। साथ ही बीसीसीआई ने भी तस्वीरें शेयर की हैं। हार्दिक की चोट का पता लगाने के लिए उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन

विराट का बॉलिंग करियर

विराट के बॉलिंग करियर की बात करें तो उन्होंने वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय दोनों में चार-चार विकेट लिए हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 15 रन देकर एक विकेट है। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 13 रन देकर एक विकेट है। उन्होंने आईपीएल में भी चार ही विकेट लिए हैं। आईपीएल में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 25 रन देकर दो विकेट है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें