फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN Live Streaming: विश्व कप में भारत के सामने बांग्लादेश की चुनौती, जानें फ्री में कब-कहां देखें मैच

Thu, 19 Oct 2023 08:20 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

India vs Bangladesh World Cup 2023 Live Streaming, Telecast: भारतीय टीम की कोशिश बांग्लादेश को हराकर विश्व कप में लगातार चौथी जीत हासिल करने की होगी। हालांकि, पिछले चार साल में भारत का रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा नहीं है।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम विजय रथ पर सवार है। लगातार तीन जीत के बाद भारतीय टीम की कोशिश बांग्लादेश को हराकर विश्व कप में लगातार चौथी जीत हासिल करने की होगी। हालांकि, पिछले चार साल में भारत का रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा नहीं है। 2019 विश्व कप के बाद दोनों टीमों के बीच चार मैच हुए हैं और तीन बांग्लादेश के नाम रहे हैं। हालांकि, इन मुकाबलों में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। गुरुवार को भारतीय टीम पूरी ताकत के साथ पुणे के मैदान में बांग्लादेश से भिड़ेगी और टूर्नामेंट में चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करना चाहेगी। 
विज्ञापन


हम विश्व कप में भारत बनाम बांग्लादेश मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

विश्व कप में भारत बनाम बांग्लादेश मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम बांग्लादेश मैच गुरुवार (19 अक्तूबर) को खेला जाएगा।

विश्व कप में भारत बनाम बांग्लादेश मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम बांग्लादेश मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

विश्व कप में भारत बनाम बांग्लादेश मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम बांग्लादेश मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा।

विश्व कप में भारत बनाम बांग्लादेश मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत बनाम बांग्लादेश मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।

विश्व कप में भारत बनाम बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश: लिटन दास, तंजीद तमीम, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हसन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहिद हृदॉय, महमुदुल्लाह, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें