श्रीलंका दौरे के बाद लंबे ब्रेक के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने फिर से बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इकट्ठा होगी। भारतीय क्रिकेटरों को इतना लंबा ब्रेक मिलना दुर्लभ है। लेकिन महीनों की व्यस्त क्रिकेट एक्शन के बाद, यह ब्रेक दिग्गज क्रिकेटरों के लिए वरदान साबित हो सकती है। बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज ऑस्ट्रेलिया के बड़े दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छी तैयारी का मौका देगी।
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ICC
हालांकि, इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रह सकते हैं। इसका कारण भारतीय टीम का उसके बाद का व्यस्त कार्यक्रम बताया जा रहा है। साथ ही बांग्लादेश सीरीज में स्पिन तेज गेंदबाजी पर हावी रह सकती है। इसके अलावा मोहम्मद शमी भी इस सीरीज में वापसी कर सकते हैं। इसलिए, चयनकर्ता जसप्रीत बुमराह को कुछ और समय के लिए आराम देना चाहते हैं।
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
पिछले साल जुलाई-अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से पहले बुमराह स्ट्रेच फैक्चर से जूझ रहे थे। वह करीब एक साल इससे दूर रहे थे। इस बीच बुमराह और सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को छोड़कर कुछ नियमित खिलाड़ियों के दलीप ट्रॉफी के पहले दौर में खेलने की संभावना है। बीसीसीआई ने शुरुआती मैचों में से एक को अनंतपुर से बेंगलुरु स्थानांतरित करने का फैसला किया है। सीनियर बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। इसके लिए चार टीमों का एलान कर दिया गया है। शुभमन गिल, अभिमन्यू ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर चार टीमों के कप्तान होंगे। कुछ अन्य प्रमुख खिलाड़ियों जैसे रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, केएल राहुल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव के इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह या आंशिक रूप से उपलब्ध होने की उम्मीद है।
ईशान किशन
- फोटो : ICC
दलीप ट्रॉफी पहले आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में पांच सितंबर से पहले दौर के दो दौर के मैचों के साथ शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इनमें से एक मैच को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया है जिससे लाजिस्टिक की असुविधाओं को कम किया जा सके। अनंतपुर बेंगलुरु से लगभग 230 किलोमीटर दूर है और शहर उड़ान के माध्यम से जुड़ा नहीं है। मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा, 'यह फैसला कुछ शीर्ष खिलाड़ियों को समायोजित करने के लिए किया गया है जिससे कि वे बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले लाल गेंद के क्रिकेट का अनुभव हासिल कर सकें। भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से चेन्नई में और 27 सितंबर से कानपुर में दो टेस्ट मैच खेलने हैं।