पंत ने लिए बांग्लादेशी खिलाड़ियों के मजे
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर मैदान पर खिलाड़ियों की चुटकी लेते दिखते हैं। ऐसा ही कुछ 26 वर्षीय खिलाड़ी ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मुकाबले में किया। उन्हें मेहमानों की फील्डिंग सेट करते देखा गया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें पंत को कहते हुए सुना जा सकता है, "भाई एक इधर मिडविकेट पर आएगा।" पंत ने जिस वक्त फील्डिंग सेट की उस दौरान गिल स्ट्राइक पर मौजूद थे। पंत की इस सलाह पर कमेंटेटर भी हंस पड़े।