हार्दिक का यह कारनामा जीत लेगा दिल
भारतीय टीम ने इस मैच में बांग्लादेश के सामने 222 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम संघर्ष कर रही थी, तभी पारी के 14वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने एक हैरतअंगेज कैच लपका। वरुण चक्रवर्ती के ओवर की तीसरी गेंद पर रिशाद हुसैन ने हवाई स्वीप किया, वह सीधा मिड विकेट की तरफ गई। इस कैच को लपकने के लिए हार्दिक ने बाईं तरफ दौड़ लगाई। उन्होंने लगभग 27 मीटर की दौड़ लगाई और डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया। इस कैच को लेते हुए भारतीय ऑलराउंडर जमीन पर गिरे, मगर उन्होंने कैच नहीं छोड़ा।