फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: हिम्मत दिखाकर हारे हिटमैन, बांग्लादेश के खिलाफ नहीं दोहरा पाए कार्तिक जैसा कारनामा

Wed, 07 Dec 2022 08:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

जब रोहित आए तब टीम इंडिया को जीत के लिए 44 गेंद पर 65 रन बनाने थे। 49वें ओवर में रोहित को दो जीवनदान मिले। महमूदुल्ला की दूसरी गेंद पर एबादत हुसैन ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर अनामुल हक ने कैच टपका दिया। रोहित ने 28 गेंद पर नाबाद 51 रन बनाए।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार (सात दिसंबर) को चोटिल हो गए। हिटमैन फील्डिंग के दौरान बाएं अंगूठे में चोट लगा बैठे। इसके बाद उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया। ढाका के एक अस्पताल में उनका एक्स-रे हुआ। उसके बाद रोहित स्टेडियम लौट आए। उनकी जगह केएल राहुल ने कप्तानी की थी। ऐसा लग रहा था कि रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरेंगे, लेकिन उन्होंने चोट के बावजूद मुश्किल समय में बल्लेबाजी करने का फैसला किया और नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए।
विज्ञापन


जब रोहित आए तब टीम इंडिया को जीत के लिए 44 गेंद पर 65 रन बनाने थे। 49वें ओवर में रोहित को दो जीवनदान मिले। महमूदुल्ला की दूसरी गेंद पर एबादत हुसैन ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर अनामुल हक ने कैच टपका दिया। रोहित ने 28 गेंद पर नाबाद 51 रन बनाए। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 271 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर में नौ विकेट पर 266 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने इस मैच को पांच रन से जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली।

दिनेश कार्तिक ने बांग्लादेश के खिलाफ 2018 में निदाहास ट्रॉफी के एक मैच में आखिरी ओवरों में तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। उनकी वह पारी सभी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को याद हैं। उन्हें आज भी उम्मीद थी कि रोहित शर्मा भी कुछ वैसा ही करेंगे, लेकिन हिटमैन मैच को फिनिश नहीं कर पाए।
विज्ञापन

दिनेश कार्तिक
निदाहास ट्रॉफी में क्या हुआ था?
उस मैच मैच में रोहित ने टॉस जीता और बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसके बाद बांग्लादेश ने सब्बीर रहमान के 77 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ गेंदों में 166 रन बनाए और भारत के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। एक वक्त टीम इंडिया को जीत के लिए 12 गेंदों में 34 रनों की जरूरत थी। 18 ओवर की समाप्ति के बाद क्रीज पर विजय शंकर 15 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रहे थे और दिनेश कार्तिक नए बल्लेबाज के तौर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उस वक्त बांग्लादेश की तरफ से रूबेल हुसैन 19वें ओवर की गेंदबाजी करने आए।
विज्ञापन

इसके बाद दिनेश कार्तिक ने वो किया जो भारतीय क्रिकेट के साथ उनके करियर का भी यादगार दिन बन गया। कार्तिक ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की हुसैन की उस ओवर में दो छक्के और दो चौके की मदद से 22 रन जड़ दिए। भारत को छह गेंदों में 12 रन की दरकार थी। अंतिम ओवर में विजय शंकर के आउट होने के बाद टीम इंडिया को जीत के लिए एक गेंद पर पांच रन बनाने थे। फिर सरकार ने ऑफ साइड में फुल लेंग्थ की गेंद फेंकी और दिनेश कार्तिक ने इनसाइड आउट शॉट खेलते हुए कवर के ऊपर से एक फ्लैट छक्का जड़ दिया और टीम इंडिया को जीत दिला दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें