शुभमन ने लिखा- लगभग 16 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी उतना ही दर्द हो रहा है जितना पिछली रात हुआ था। कभी-कभी अपना सब कुछ झोंक देना पर्याप्त नहीं होता। हम अपने अंतिम लक्ष्य से पीछे रह गए, लेकिन इस यात्रा में हर कदम हमारी टीम की भावना और समर्पण देखने लायक रहा है। हमारे अविश्वसनीय और शानदार फैंस, हमारे उतार-चढ़ाव में आपका अटूट समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है। यह अंत नहीं है, यह तब तक खत्म नहीं होगा जब तक हम जीत नहीं जाते। जय हिन्द।
वहीं, श्रेयस अय्यर ने लिखा- हमारा दिल टूट गया है। मन अभी भी शांत नहीं हुआ है और यह कुछ समय तक होगा भी नहीं। मेरा पहला विश्व कप एक ऐसा अनुभव था जिसने मुझे बहुत कुछ सिखाया और मेरे रास्ते में आने वाली हर चीज के लिए मुझे आभारी बनाया। शुरुआत से अंत तक हमारा समर्थन करने के लिए बीसीसीआई, टीम प्रबंधन, सहयोगी स्टाफ, मेरे साथियों और आप प्रशंसकों को धन्यवाद। इस शानदार अभियान के लिए पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को बधाई।
सचिन तेंदुलकर ने लिखा- ऑस्ट्रेलिया को छठी बार विश्व कप जीतने के लिए बधाई। बड़े स्तर पर सबसे महत्वपूर्ण दिन, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सबसे शानदार खेल दिखाया। भारतीय टीम बदकिस्मत रही। किसी बड़े टूर्नामेंट में एक खराब दिन सभी नतीजे बिगाड़ सकती है। मैं खिलाड़ियों, फैंस और शुभचिंतकों की पीड़ा को समझ सकता हूं। मैं समझ सकता हूं कि वह फिलहाल किस स्थिति से गुजर रहे होंगे। हार-जीत खेल का हिस्सा है। हमें यह याद रखना चाहिए कि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने कितना शानदार प्रदर्शन किया और खुशियां दीं।