फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: 'मैं नहीं चाहता कि वो ऑस्ट्रेलिया आए', BGT में नहीं मिलेगी शमी को जगह? रोहित के बयान ने बढ़ाई हलचल

Tue, 15 Oct 2024 01:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

शमी को आखिरी बार पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल में खेलते देखा गया था। इसके बाद से वह टखने की सर्जरी से उबर रहे हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल के अंत में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम के इस दौरे को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि शमी इस सीरीज में वापसी करेंगे या नहीं? अब रोहित शर्मा ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि वह नहीं चाहते कि शमी इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया आएं। इसके पीछे उन्होंने कारण भी बताया है। 
विज्ञापन

'ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए उन्हें चुनना मुश्किल है'
शमी को आखिरी बार पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल में खेलते देखा गया था। इसके बाद से वह टखने की सर्जरी से उबर रहे हैं। हिटमैन ने कहा- ईमानदारी से कहूं तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए उन्हें चुनना मुश्किल है। उन्हें एक और चोट लगी थी और उनके घुटनों में सूजन आ गई थी। इससे उनकी स्थिति थोड़ी खराब हो गई और उन्हें फिर से शुरुआत करनी पड़ी। वह डॉक्टरों और फिजियो के साथ एनसीए (नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बेंगलुरु) में हैं। हम अनफिट शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ले जाना चाहते। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह 100 प्रतिशत फिट हो जाएं।
विज्ञापन

टीम में वापसी से पहले शमी को खेलने होंगे अभ्यास मैच
शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27.71 की शानदार औसत से 229 विकेट लिए हैं। इस दौरान रोहित ने बताया कि एनसीए का स्टाफ शमी की फिटनेस का आकलन करना जारी रखेगा। इस प्रक्रिया के बीच में वह कुछ आंतरिक मैच भी खेल सकते हैं। हिटमैन ने कहा- एक तेज गेंदबाज के लिए यह काफी कठिन है। क्योंकि वह काफी मैचों में नहीं खेले हैं। और फिर अचानक से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना, यह आदर्श नहीं है। हम उसे ठीक होने और 100 प्रतिशत फिट होने के लिए पर्याप्त समय देना चाहते हैं। फिजियो, ट्रेनर, डॉक्टरों ने उसके लिए एक रोडमैप तैयार किया है। उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से पहले कुछ अभ्यास मै खेलने हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें