फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: टेस्ट मैच में दिखा ऋचा घोष का नया अवतार, पहली पारी में ही लगाया अर्धशतक

Fri, 22 Dec 2023 10:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ऋचा ने कहा "मैं यह जानकार बेहद उत्साहित हुई, जब मुझे पता लगा कि मैं अपना पहला टेस्ट मैच खेलने जा रही हूं। मैं हमेशा से टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहती थी।"
विज्ञापन
ऋचा घोष और जेमिमा रोड्रिग्ज - फोटो : बीसीसीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाली ऋचा घोष ने अपने करियर की पहली पारी में ही अर्धशतक लगाया। ऋचा ने अपने मिजाज के विपरीत जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की। उन्होंने 104 गेंद में सात चौकों की मदद से 52 रन बनाए। उन्होंने अपने अर्धशतक का श्रेय सीनियर खिलाड़ी स्मृति मंधाना को दिया। ऋचा ने कहा "मैं यह जानकार बेहद उत्साहित हुई, जब मुझे पता लगा कि मैं अपना पहला टेस्ट मैच खेलने जा रही हूं। मैं हमेशा से टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहती थी। जब मैं क्रीज पर आई तो उन्होंने (स्मृति मंधाना) मुझसे कहा कि आराम से खेलो और यह मत सोचो कि मैं पहला टेस्ट मैच खेल रही हूं।"
विज्ञापन


मैच में क्या हुआ?
पहले जेमिमा रोड्रिग्स (73) और ऋचा घोष (52) के बीच 113 रन की शतकीय साझेदारी और बाद में दीप्ति शर्मा (70*) और पूजा वस्त्रकार (33*) के बीच 102 रन की अटूट साझेदारी ने भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 157 रन की बड़ी बढ़त दिला दी। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर भारत ने सात विकेट पर 376 रन बना लिए हैं। दीप्ति और पूजा अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। जेमिमा और दीप्ति ने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में अर्धशतक जड़े। दोनों ने ही शुुक्रवार को टेस्ट मैच में अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया।

13 रन के अंदर चार विकेट गिरने के बाद निभाई शतकीय साझेदारी
भारत का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 260 रन था, लेकिन यहां ऐश्ले गार्डनर ने अपनी घूमती गेंदों से 13 रन के अंदर भारत के चार विकेट गिरा दिए। स्कोर सात विकेट पर 274 रन हो गया। टी के बाद ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद थी कि वे बाकी बचे तीन विकेट भी जल्द निकाल लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी जीत में नौ विकेट लेने के साथ 67 रन की पारी खेलने वाली दीप्ति ने यहां भी दिखाया कि वह टीम के लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं। एक बार आंखे जमने के बाद उन्होंने जमकर हाथ खोले। उन्होंने 115 गेंद में टेस्ट मैच में अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान पूजा ने उनका बखूबी साथ निभाया। अंतिम सत्र में दोनों बल्लेबाजों ने सौ रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी बढ़त हासिल करने में प्रमुख भूमिका निभाई।
विज्ञापन




स्मृति ने लगाया तीसरा टेस्ट अर्धशतक
दीप्ति का इससे पहले टेस्ट मैच में 67 रन सर्वाधिक स्कोर था, जिसे वह पीछे छोड़ चुकी हैं। वह नौ चौकों की मदद से 147 गेंद में 70 रन बना चुकी हैं और अपने पहले शतक की ओर बढ़ रही हैं। पूजा ने 115 गेंद में 33 रन बनाए हैं और चार चौके लगाए हैं। इससे पहले सुबह एक विकेट पर 93 रन से आगे खेलते हुए स्मृति मंधाना ने अपना तीसरा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने स्नेह राणा के साथ 50 रन की साझेदारी पूरी की। राणा के नौ रन बनाकर आउट होने से यह साझेदारी टूटी। बाद में स्मृति भी 106 गेंद में 76 रन बनाकर रन आउट हो गईं।

जेमिमा-ऋचा के बीच शतकीय साझेदारी
जेमिमा ने इंग्लैंड के खिलाफ फॉर्म को यहां भी जारी रखा और पहला टेस्ट मैच खेल रहीं ऋचा घोष के साथ चौथे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ढकेल दिया। जेमिमा की तरह ऋचा ने भी अपने पहले ही टेस्ट मैच में अर्धशतक बनाया। इस साझेदारी के दौरान ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से बनाए गए 219 रन के स्कोर को भी पीछे छोड़ दिया। जेमिमा ने 121 गेंद में नौ चौकों की मदद से 73 रन बनाए।

कप्तान हरमनप्रीत खाता नहीं खोल पाईं
ऋचा के आउट होते ही गार्डनर ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (0), यस्तिका भाटिया (1) और जेमिमा को आउट कर दिया, लेकिन इसके बाद दीप्ति और पूजा ने मैच का रुख एक बार फिर भारत की ओर मोड़ दिया। दीप्ति ने ऑस्ट्रेलिया की पारी में दो विकेट भी लिए थे। ऐश्ले गार्डनर ने 100 रन देकर चार विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें