फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा मैच सात रन से जीता, 3-0 से सीरीज पर कब्जा जमाया

Thu, 26 Sep 2024 10:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी

सार

पुडुचेरी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। सलामी बल्लेबाज रूद्र पटेल (77 रन) और कप्तान मोहम्मद अमान (71 रन) के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने आठ विकेट पर 324 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
भारतीय अंडर-19 टीम ने 3-0 से जीती सीरीज - फोटो : @BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की अंडर-19 टीम ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में सात रन से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने में कामयाबी हासिल की। इससे पहले भारत की युवा टीम ने पहला वनडे सात विकेट और दूसरा वनडे नौ विकेट से जीता था।
विज्ञापन

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 325 रन का लक्ष्य
पुडुचेरी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। सलामी बल्लेबाज रूद्र पटेल (77 रन) और कप्तान मोहम्मद अमान (71 रन) के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने आठ विकेट पर 324 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए निचले क्रम में हार्दिक राज ने 30 रन और चेतन शर्मा ने नाबाद 18 रन का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने की अच्छी शुरुआत
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी शानदार शुरुआत की। 41वें ओवर में मेहमानों का स्कोर दो विकेट पर 241 रन था। टीम के कप्तान ओलिवर पीके (111 रन) और स्टीवन होगान (104 रन) ने शतक जड़े। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 180 रन की साझेदारी निभाई, लेकिन टीम निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 317 रन का स्कोर ही खड़ा कर सकी।
विज्ञापन

इन गेंदबाजों ने उधेड़ी ऑस्ट्रेलिया की बखिया
बाएं हाथ के स्पिनर हार्दिक (तीन विकेट) और ऑफ स्पिनर किरण चोरमाले (दो विकेट) ने अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी। ऐडन ओकोनोर (35 रन) ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया लेकिन बंगाल के तेज गेंदबाज युद्धाजीत गुहा (दो विकेट) ने अंतिम ओवर में काफी अच्छी गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें