फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: मद्रास HC ने कहा- पुलिस को रूट मार्च का विवरण दे RSS; इंद्र सेना रेड्डी मिजोरम के कार्यवाहक राज्यपाल

Thu, 26 Sep 2024 10:29 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

मद्रास हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से कहा है कि वह विजयादशमी उत्सव की पूर्व संध्या पर निकाले जाने वाले रूट मार्च का विवरण पुलिस अधिकारियों को मुहैया कराए। न्यायमूर्ति जी जयचंद्रन ने आरएसएस के तिरुपुर जिला सचिव ज्योति प्रकाश और आरएसएस डिंडीगुल संयुक्त सचिव सेथुराज की याचिकाओं पर निर्देश दिया। इसमें पथ संचलन (रूट मार्च) आयोजित करने की अनुमति मांगने वाले उनके आवेदनों को खारिज करने के पुलिस के आदेशों को चुनौती दी गई थी। न्यायाधीश ने कहा कि रूट मार्च का विवरण दिया जाएगा। पिछले साल इस अदालत द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। 30 सितंबर को अदालत के समक्ष रिपोर्ट पेश की जाए। अदालत ने कहा कि यह आदेश न केवल याचिकाकर्ताओं के लिए बल्कि उसी संगठन के अन्य लोगों के लिए भी लागू है। याचिकाकर्ताओं ने विजयादशमी की पूर्व संध्या पर रूट मार्च आयोजित करने की अनुमति मांगने के लिए याचिकाएं दायर की हैं। याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा कि अदालत के आदेश के बावजूद पुलिस ने उनके आवेदन खारिज कर दिए।

विज्ञापन


सरकारी वकील ने कहा कि रूट मार्च की शुरुआत और समाप्ति बिंदु और अन्य विवरण जैसे बुनियादी विवरण प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। इस पर न्यायाधीश ने कहा कि केवल इस कमी पर आवेदनों को खारिज नहीं किया जा सकता। पुलिस अधिकारियों को आयोजकों को बुलाकर इस पर चर्चा करनी चाहिए थी। 

सेना की बहादुरी को सलाम: मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने  सियाचिन बेस कैंप में गुरुवार को सेना से जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सियाचिन युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर के रूप में उन्हें गर्व महसूस होता है और सभी नागरिक उनकी बहादुरी को सलाम करते हैं।

विज्ञापन

तृणमूल सांसद हाजी नूरुल इस्लाम का कैंसर से निधन

पश्चिम बंगाल के बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल सांसद हाजी नूरुल इस्लाम (61) का निधन हो गया। वे लंबे समय से लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों की एक टीम उनके घर पहुंची थी, लेकिन दोपहर में वे दुनिया से रुखसत हो गए। उनके निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक जताया है।

तेलंगाना में यूट्यूबर ने किया अभिनेत्री से दुष्कर्म, केस दर्ज

तेलंगाना में एक अभिनेत्री से दुष्कर्म के आरोप में यूट्यूबर हर्ष साई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी ने पीड़िता के निजी फोटो और वीडियो भी बनाए, जिन्हें दिखा  वह उसे ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मंगलवार को आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। घटना की जांच की जा रही है।

असम: दो छात्रों ने सहपाठियों को खिलाया गोमांस, केस दर्ज

एक मिशनरी स्कूल में कथित तौर पर हिंदू बच्चों को गोमांस खिलाने के विरोध में अभिभावकों ने बुधवार को स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। नाराज अभिभावकों के मुताबिक, कामरूप जिले के रानी थाना अंतर्गत स्थित स्कूल के हॉस्टल में 19 सितंबर को मणिपुर के दो छात्रों ने टिफिन ब्रेक के दौरान हिंदू सहपाठियों को गोमांस परोसा था। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन राज्यों में लागू रहेगा अफस्पा 
अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों और नामसाई जिले के कुछ क्षेत्रों में छह महीने तक अफस्पा यानी सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम लागू रहेगा। इसके अलावा, नागालैंड के आठ जिलों और पांच जिलों के कुछ क्षेत्रों में छह महीने के लिए अफस्फा को बढ़ा दिया गया है। 
 

गुजरात के जामनगर में नाबालिग लड़की पर तेंदुए के हमले का मामला सामने आया है। जेजे अस्पताल जामनगर की वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. सोनल शाह ने बताया कि 24 सितंबर को एक छोटी लड़की को गंभीर हालत में जेजे अस्पताल के आईसीयू में लाया गया। जब वह अपने घर के बाहर अपनी मां के साथ सो रही थी, तभी एक आदमखोर तेंदुआ उसे उठाकर ले गया... जब उसे अस्पताल लाया गया तो उसकी हालत गंभीर थी। उसकी हालत बेहतर है और अब उसे होश आ गया है।
 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान- तेलंगाना और आसपास बारिश के आसार
तेजी से बदल रहे मौसम को लेकर हैदराबाद में मौसम विभाग केंद्र (आईएमडी) की निदेशक के. नागरत्ना ने कहा, वर्तमान स्थिति से संकेत मिलता है कि कल का निम्न दबाव क्षेत्र या पश्चिम मध्य खाड़ी और आस-पास के क्षेत्रों में आज सुबह कम प्रभाव दिखा है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण बृहस्पतिवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ और उसके आस-पास के क्षेत्रों में 5.8 किमी की ऊंचाई तक बना हुआ है। इसके प्रभाव में, तेलंगाना में आज और कल कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज उत्तरी जिलों और पूर्वोत्तर जिलों और जंगों, कामारेड्डी, सिद्दीपेट, वारंगल, आदिलाबाद, आसिफाबाद, निजामाबाद, जगतियाल, मंचेरियल और आस-पास के क्षेत्रों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
के. नागरत्ना ने कहा कि राज्य के कुछ जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तेलंगाना के उत्तरी जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। हैदराबाद शहर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दुष्कर्म मामले में युवक को मौत की सजा
पश्चिम बंगाल के कोलकाता की अलीपुर विशेष पॉक्सो कोर्ट ने 2023 में एक बालिका के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में आलोक कुमार शॉ को मौत की सजा सुनाई।

कुकी जो के विधायकों को विधानसभा से न हटाने पर दी आत्मदाह की धमकी
मणिपुर के अधिकार कार्यकर्ता मालेम थोंगम ने गुरुवार को 10 कुकी-जो विधायकों को विधान सभा से हटाने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी न होने पर मुख्यमंत्री के बंगले के सामने आत्मदाह की धमकी दी। थोंगम ने दावा किया कि कुकी-जो विधायक अलग प्रशासन की मांग को लेकर हुए संकट में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। सरकार ने उनके खिलाफ अभी तक कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की है। भाजपा ने अभी तक सात विधायकों को अलग प्रशासन की मांग के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से नहीं हटाया है। कार्यकर्ता ने कहा कि 10 विधायकों को सदन से बाहर निकाला जाए। अगर 10 दिनों के भीतर मांग पूरी नहीं हुई तो मैं सीएम बंगले के बाहर आत्मदाह कर लूंगा।

मिजोरम के राज्यपाल का भी काम संभालेंगे रेड्डी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति के खराब स्वास्थ्य के चलते अनुपस्थित रहने पर त्रिपुरा के राज्यपाल को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। राष्ट्रपति भवन के मुताबिक त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू मिजोरम के कार्यवाहक राज्यपाल होंगे। 

असम विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

असम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के खिलाफ सशस्त्र विरोध प्रदर्शन के तहत आतंकवादी संगठन उल्फा (आई) द्वारा किए गए बम विस्फोट मामले में एनआईए ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने बताया कि गिरीश बरुआ उर्फ गौतम बरुआ को बंगलूरू से पकड़ा गया। आरोपी बंगलूरू में छिपा हुआ था। प्रतिबंधित यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम-इंडिपेंडेंट के खिलाफ विस्फोट मामले में एनआईए ने इस महीने मामला दर्ज किया था। एनआईए ने कहा कि आरोपी उल्फा (आई) कार्यकर्ताओं के समूह का सदस्य था। जिसने असम के उत्तरी लखीमपुर जिले में स्थानों पर विस्फोटक उपकरण (आईईडी) रखे थे। बरुआ को गिरफ्तार कर बुधवार को बंगलूरु की एक विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया। अदालत ने ट्रांजिट रिमांड और गुवाहाटी में एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष उसे पेश करने का आदेश पारित किया। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन

आईआईएम अहमदाबाद ने छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (आईआईएमए) में 24 वर्षीय एक छात्र ने गुरुवार शाम अपने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वस्त्रपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक वीडी मोरी ने कहा कि मृतक अक्षित हेमंत भुक्या तेलंगाना के वारंगल जिले का रहने वाला था और एमबीए के दूसरे वर्ष में पढ़ रहा था। कुछ छात्रों ने भुक्या को उसके कमरे में वेंटीलेटर की ग्रिल से लटका हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना आईआईएमए के नए परिसर में बने छात्रावास में हुई। हमें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्र के मोबाइल फोन और लैपटॉप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें