फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: '50 या 100 मायने नहीं रखता, दबाव बनाना ज्यादा जरूरी था', मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद बोले रोहित

Tue, 25 Jun 2024 07:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया

सार

रोहित ने 41 गेंद में सात चौकों और आठ छक्कों से 92 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिससे भारत ने पांच विकेट पर 205 रन का मौजूदा टूर्नामेंट का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के ग्रुप एक मैच में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद कहा कि वह अपने तूफानी अर्धशतक के दौरान बस उसी अंदाज में बल्लेबाजी करना चाहते थे जैसे अब तक करते आए हैं।
विज्ञापन


रोहित ने 41 गेंद में सात चौकों और आठ छक्कों से 92 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिससे भारत ने पांच विकेट पर 205 रन का मौजूदा टूर्नामेंट का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। उन्होंने ऋषभ पंत (15) के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 38 गेंद में 87 रन की साझेदारी की। प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए रोहित ने कहा कि वह बस उसी अंदाज में बल्लेबाजी करना चाहते थे जैसे अब तक करते आए हैं।

रोहित ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर कही यह बात

रोहित शर्मा - फोटो : ICC/T20 World Cup
रोहित ने मैच के बाद कहा, 'जब आप खुले दिमाग से खेलते हैं और सिर्फ एक शॉट के बारे में नहीं सोचते तो आप मैदान के सभी हिस्सों में रन बना सकते हैं। यह एक अच्छा विकेट था और आप शॉट खेलने के लिए खुद को तैयार करना चाहते हैं। मैं पिछले कुछ वर्षों से ऐसा करने की कोशिश कर रहा हूं और मुझे खुशी है कि आज यह संभव हो पाया।'

उन्होंने कहा, 'अर्धशतक और शतक मायने नहीं रखते, मैं बस उसी अंदाज से बल्लेबाजी करना चाहता था जैसे करता आया हूं। आप बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं। हां, लेकिन साथ ही आप चाहते हैं कि गेंदबाज सोचें कि अगला शॉट कहां आएगा और मुझे लगता है कि मैं आज ऐसा करने में कामयाब रहा।'

तेज हवा के बीच बल्लेबाजी को लेकर बोले रोहित

रोहित शर्मा-मिचेल स्टार्क - फोटो : ICC/T20 World Cup
तेज हवा के बीच बल्लेबाजी करने के संदर्भ में रोहित ने कहा, 'मैंने पहले ओवर से ही सोचा था कि तेज हवा चल रही है। उन्होंने अपनी योजना बदली और हवा के विपरीत गेंदबाजी की इसलिए मुझे लगा कि मुझे ऑफ साइड में भी शॉट खेलने होंगे। आपको हवा का भी ध्यान रखना होगा और समझना होगा कि गेंदबाज भी समझदार हैं और मैदान के सभी तरफ शॉट खेलने होंगे।'

भारत के 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड (76 रन, 43 गेंद, नौ चौके, चार छक्के) के अर्धशतक और उनकी कप्तान मिचेल मार्श (37) के साथ दूसरे विकेट की 81 और ग्लेन मैक्सवेल (20) के साथ तीसरे विकेट की 41 रन की साझेदारी के बावजूद सात विकेट पर 181 रन ही बना सका। भारत की तरफ से अर्शदीप ने 37 रन देकर तीन, जबकि कुलदीप यादव ने 24 रन देकर दो विकेट चटकाए। अक्षर पटेल (21 रन पर एक विकेट) और जसप्रीत बुमराह (29 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।

'संतुष्ट करने वाली जीत, हम खतरे को जानते थे'

रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
रोहित ने कहा- यह जीत संतुष्ट करने वाली है। हम सामने वाली टीम द्वारा लाए जाने वाले खतरे को जानते हैं। एक टीम के रूप में हमने अच्छा प्रदर्शन किया, जो चीजें हमें करने की जरूरत थी, वे करते रहे। एक टीम के रूप में हमें अच्छा आत्मविश्वास मिलता है। 200 अच्छा स्कोर है, लेकिन जब आप यहां खेल रहे हों और हवा एक बड़ा कारक हो तो कुछ भी हो सकता है। हालांकि, मुझे लगता है कि हमने वास्तव में परिस्थितियों का अच्छी तरह से उपयोग किया।

रोहित ने कुलदीप की तारीफ करते हुए कहा- हम जानते हैं कि कुलदीप क्या कर सकते हैं। हमें जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल करना था। न्यूयॉर्क में तेज गेंदबाजों के अनुकूल विकेट थे। वह जगह बनाने से चूक गए, लेकिन हम जानते थे कि उन्हें यहां बड़ी भूमिका निभानी है।
विज्ञापन

'सेमीफाइनल के लिए कोई अलग प्लान नहीं'

विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित ने कहा- सेमीफाइनल में हम कुछ अलग नहीं करना चाहते। एक ही तरह से खेलना चाहते हैं, जैसा हम इस टूर्नामेंट में करते आ रहे हैं। हर एक खिलाड़ी जानता है कि उनका क्या रोल है। खुलकर खेलें और आगे क्या होगा इसके बारे में ज्यादा न सोचें। सामने वाली टीम के बारे में ज्यादा नहीं सोचना है। हम ऐसा लगातार करते आ रहे हैं, बस इसे जारी रखने की जरूरत है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड से एक अच्छा मैच होगा। एक टीम के रूप में हमारे लिए कुछ भी नहीं बदलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें