भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच में ग्लेन मैक्सवेल पूरी तरह फ्लॉप रहे। सीरीज के निर्णायक मुकाबले में उन्होंने 11 गेंद में छह रन बनाए और रन आउट हो गए। हालांकि, उनका रन आउट थोड़ा अलग था और खिलाड़ियों सहित दर्शकों को भी यह समझने में मुश्किल हुई कि अंपायर ने उन्हें आउट कैसे दे दिया। दिनेश कार्तिक की गलती के चलते मैक्सवेल को जीवनदान मिलना तय था, लेकिन कार्तिक की किस्मत अच्छी थी कि भारत को विकेट मिल गया।