भारत का सोमवार को सुपर-8 के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया से सामना हो रहा है। ग्रॉस आईलेट के डैरन सैमी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत को पहला झटका विराट कोहली के रूप में लगा। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : ICC/T20 World Cup
खामोश रहा कोहली का बल्ला
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। मौजूदा टूर्नामेंट में वह दूसरी बार शून्य पर आउट हुए हैं। टी20 विश्व कप 2024 के 51वें मैच में ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज जोश हेजलवुड ने विराट को दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर टिम डेविड के हाथों कैच कराया। इस दौरान उन्होंने पांच गेंदों का सामना किया।
रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : ICC/T20 World Cup
इस साल आठ पारियों में तीसरी बार शून्य पर आउट हुए कोहली
मौजूदा टूर्नामेंट में यह दूसरा मौका है जब कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। अमेरिका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सौरभ नेत्रवलकर ने उन्हें शून्य पर आउट किया था। टी20 विश्व कप 2024 में कोहली ने अब तक सिर्फ 66 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में उन्होंने 37 रन बनाए थे। इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली तीसरी बार आठ पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं। 2024 से पहले इस प्रारूप में 107 पारियों में, वह केवल चार बार बिना रन बनाए आउट हुए थे।