फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Playing-11: ऑस्ट्रेलिया पर जीत का रथ जारी रखने उतरेगा भारत, विराट-जैम्पा के बीच होगी टक्कर

Mon, 24 Jun 2024 07:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रॉस आईलेट

सार

 India vs Australia Playing 11 Prediction, T20 World Cup 2024 : भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण किसी भी टीम के खिलाफ प्रभाव छोड़ने में अब तक सफल रहा है। अनुभवी गेंदबाज बुमराह ने मौजूदा टू्र्नामेंट की पांच पारियों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं। पावरप्ले में वह भारत को सफलता दिलाने में अब तक कामयाब रहे हैं। ऐसे में डेविड वॉर्नर और बुमराह के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11 - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। ग्रॉस आइलेट के डैरन सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। भारतीय टीम इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखने को उतरेगी। सुपर-8 के अपने पिछले मैचों में भारत ने अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हराया है। इस मैच में जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप-1 की अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। 
विज्ञापन

जैम्पा-कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
कोहली और जैम्पा के बीच होगी टक्कर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले पर दोनों टीमों की विस्फोटक बैटिंग लाइनअप पर सभी की नजरें रहेंगी। जहां विराट कोहली का सामना एडम जैम्पा से होगा। बीच के ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भारत के लिए मुसीबत बन सकते हैं। उन्होंने 84 पारियों में 7.2 के इकोनॉमी रेट से 103 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, टी20 विश्व कप में जैम्पा के नाम 19 पारियों में 34 विकेट दर्ज हैं। 

विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
विश्व कप में कोहली का रिकॉर्ड
हालांकि, कोहली भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप की 29 पारियों में 129.7 के स्ट्राइक रेट से 1170 रन बनाए हैं। इनमें उनके नाम 14 अर्धशतक दर्ज हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में किंग कोहली का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 28 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 37 रनों की दमदार पारी खेली। भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने में स्टार बल्लेबाज का अहम योगदान रहा। कोहली और जम्पा के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 12 पारियों में टक्कर हुई है। इनमें उन्होंने 74 रन बनाए हैं। वहीं, तीन बार लेग स्पिनर ने उन्हें अपना शिकार बनाया है। 

स्टार्क-रोहित - फोटो : ICC/T20 World Cup
स्टार्क से होगा रोहित का सामना
कोहली का साथ रोहित शर्मा देंगे जिनकी टक्कर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मिचेल स्टार्क से होगी। घातक गेंदबाज मैच की शुरुआत से ही भारत पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। हालांकि, रोहित का फॉर्म में होना अच्छा संकेत है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में हिटमैन ने 11 गेंदों में 23 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 209.09 के स्ट्राइक रेट से तीन चौके और एक छक्का लगाया। क्रिकेट के इस प्रारुप में दोनों खिलाड़ियों का पांच पारियों में आमना-सामना हुआ है। 16 गेंदों में रोहित ने 23 रन बनाए हैं। वहीं, एक मैच में स्टार्क ने उन्हें आउट किया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ रोहित को संघर्ष करते देखा गया है। हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फजलहक फारुकी ने आउट किया था। 2024 में वह आठ बार बाएं हाथ के गेंदबाजों का शिकार बने हैं। 19 पारियों में उन्होंने 128 रन बनाए हैं। 

भारतीय टीम - फोटो : ICC/T20 World Cup
भारतीय टीम में बदलाव की संभावना कम
टी20 विश्व कप 2024 के 51वें मैच में भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना कम है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत उतरेंगे। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूदा टूर्नामेंट में भारत के लिए दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पांच मैचों में 135.71 के स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 42 रनों का रहा है। बीच के ओवरों में उनकी और सूर्या की जोड़ी भारत के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। टी20 क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज ने भारत के लिए इस विश्व कप में  दो अर्धशतकों की मदद से 118 रन बनाए हैं। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ वह सिर्फ छह रन बना सके थे। तंजीम ने उन्हें विकेटकीपर के हाथों कैच कराया था।

रोहित और हार्दिक - फोटो : BCCI/ICC
पांड्या बिखेरेंगे जलवा
ऑलराउंडर्स के तौर पर भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं। ये तीनों ही खिलाड़ी गेंद और बल्ले से प्रभाव छोड़ने में कामयाब हुए हैं। उप-कप्तान बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने जोरदार अर्धशतक ठोका था। वहीं, अक्षर और जडेजा ने गेंद से बांग्लादेश के बल्लेबाजों को परेशान किया। हालांकि, दोनों को कोई सफलता हासिल नहीं हुई। 

वॉर्नर-बुमराह - फोटो : ICC/T20 World Cup
बुमराह लेंगे वॉर्नर की क्लास
भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण किसी भी टीम के खिलाफ प्रभाव छोड़ने में अब तक सफल रहा है। अनुभवी गेंदबाज बुमराह ने मौजूदा टू्र्नामेंट की पांच पारियों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं। पावरप्ले में वह भारत को सफलता दिलाने में अब तक कामयाब रहे हैं। ऐसे में डेविड वॉर्नर और बुमराह के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। क्रिकेट के इस प्रारुप में दोनों का 11 पारियों में आमना-सामना हुआ है। जिसमें बुमराह ने दो बार उन्हें आउट किया है।
विज्ञापन

रोहित-मार्श - फोटो : ICC/T20 World Cup
देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत :
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया : ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें