फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ कीर्तिमान बना सकते हैं जसप्रीत बुमराह, तीन विकेट लेते ही हासिल कर लेंगे खास उपलब्धि

Wed, 03 Nov 2021 05:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट टीम आज टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का अपना तीसरा और महत्वपूर्ण मुकाबला खेलेगी। भारत का यह मुकाबला जसप्रीत बुमराह के लिए भी खास बन सकता है। उनके पास टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का सबसे सफल गेंदबाज बनने का मौका है। 
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम आज टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का अपना तीसरा और महत्वपूर्ण मुकाबला खेलेगी। ग्रुप बी के मुकाबले में उसका सामना अफगानिस्तान से होगा। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए टीम इंडिया को बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। भारत का यह मुकाबला जसप्रीत बुमराह के लिए भी खास बन सकता है। उनके पास टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का सबसे सफल गेंदबाज बनने का मौका है। 

विज्ञापन


तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस वर्ल्ड कप में इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने विकेट हासिल किया है, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो विकेट चटकाए थे। अब बुमराह अगर अफगानिस्तान के खिलाफ तीन विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। वह इस मामले में स्पिनर युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ देंगे। 

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बुमराह के नाम इस वक्त 51 मैचों में 61 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान उनकी औसत 20.26 और इकॉनमी 6.64 की रही है। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर रखे गए युजवेंद्र चहल के नाम 49 मैचों में 63 विकेट हैं। 
विज्ञापन


हालांकि बुमराह के लिए यह काम आसान नहीं होगा, क्योंकि अफगानिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है और उनके बल्लेबाजों ने भी प्रभावित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें