फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: विराट पहली बार 'गोल्डन डक' का शिकार, कोहली के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, सचिन से निकले आगे

Wed, 17 Jan 2024 07:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कोहली के आते ही मैदान में जबरदस्त शोर हुआ। 'कोहली-कोहली' की गूंज सुनाई देनी लगी, लेकिन फरीद अहमद ने इसे तुरंत ही शांत कर दिया। कोहली पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में पवेलियन लौट गए। फरीद की गेंद पर इब्राहिम जादरान ने उनका कैच लिया।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली का बल्ला अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में नहीं चला। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वह खाता खोले बगैर आउट हो गए। कोहली सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। इंदौर में हुए दूसरे मुकाबले में उन्होंने 16 गेंद पर 29 रन की पारी खेली थी। ऐसा लगा था कि वह बेंगलुरु में बड़ा स्कोर बनाएंगे, लेकिन शून्य पर पवेलियन लौट गए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए आईपीएल में खेलने वाले दिल्ली के इस बल्लेबाज का यह दूसरा होमग्राउंड है, लेकिन वह कोई कमाल नहीं दिख पाए।
विज्ञापन


भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले यशस्वी जयसवाल छह गेंद पर चार रन बनाकर आउट हो गए। यशस्वी को फरीद अहमद ने मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराया। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए विराट क्रीज पर उतरे। कोहली के आते ही मैदान में जबरदस्त शोर हुआ। 'कोहली-कोहली' की गूंज सुनाई देनी लगी, लेकिन फरीद अहमद ने इसे तुरंत ही शांत कर दिया। कोहली पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में पवेलियन लौट गए। फरीद की गेंद पर इब्राहिम जादरान ने उनका कैच लिया।

विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली के साथ पहली बार हुआ ऐसा
कोहली अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में पहली बार 'गोल्डन डक' (पहली गेंद पर आउट होने वाले) का शिकार हुए। यह पांचवां मौका था जब कोहली अंतरराष्ट्रीय टी20 में खाता नहीं खोल पाए। विराट पहली बार 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में शून्य पर आउट हुए थे। इसके बाद 2018 में आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में खाता नहीं खोल पाए थे। 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में वह शून्य पर पवेलियन लौटे थे। उसके बाद 2022 में श्रीलंका के खिलाफ दुबई में रन बनाए बिना आउट हो गए थे। फरीद अहमद कोहली को 'गोल्डन डक' पर आउट करने वाले पहले गेंदबाज बन गए।
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
शर्मनाक रिकॉर्ड भी विराट के नाम दर्ज
कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 35वीं बार शून्य पर आउट हुए हैं। वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) को मिलाकर सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करा लिया। कोहली ने इस मामले में महान बल्लेबाज और अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। तेंदुलकर 34 बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शून्य पर आउट हुए थे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ ऐसा 33 बार हुआ है। पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग 31 बार अपने करियर में शून्य पर आउट हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें