फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बीच मैदान दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी भिड़े, रबाडा और क्विंटन डी कॉक में जमकर हुई गाली-गलौज

Sat, 12 Oct 2019 07:44 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रबाडा/डीकॉक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पुणे में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां दूसरे दिन भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है वहीं उसने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली के रिकॉर्ड दोहरे शतक की मदद से 601/5 पर अपनी पारी घोषित की।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सिर्फ कागिसो रबाडा ही सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की निराशा उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी, यही कारण था कि भारत की पहली पारी के 123वें ओवर में रबाडा और डी कॉक आपस में ही भीड़ गए।

दरअसल रबाडा की गुड लेंग्थ गेंद पर जडेजा ने उन्हीं की तरफ गेंद को खेला इसके बाद रबाडा ने गेंद विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक की तरफ फेंकी लेकिन डी कॉक का ध्यान कहीं और था जिसकी वजह से उनसे गेंद छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद रबाडा ने डी कॉक को कुछ अपशब्द भी कहे और फिर दोनों खिलाड़ियों में थोड़ी बहस भी हुई हालांकि कप्तान डूप्लेसिस के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।

मैच के दूसरे दिन रविन्द्र जडेजा ने 91 और विराट कोहली ने नाबाद 254 रन बनाए और टीम के स्कोर को 601 तक ले गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें