इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने बुधवार को इतिहास रच दिया। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में 22 रन बनाते ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक 15739* रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने एलेस्टेयर कुक को पीछे छोड़ दिया। पहली पारी के 33वें ओवर में सिराज की गेंद पर चौके के साथ रूट ने यह उपलब्धि हासिल की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रूट के नाम 15739 रन से ज्यादा हो गए हैं। वहीं, कुक ने इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15737 रन बनाए हैं। तीसरे व चौथे नंबर पर केविन पीटरसन (13779) और इयान बेल (13331) हैं।
बता दें कि ओवरऑल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 34,357 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर कुमार संगकारा (28,016) हैं तीसरे व चौथे नंबर पर क्रमशः रिकी पोंटिंग (27,483) और महेला जयवर्धने (25,957) हैं। वहीं, पांचवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस (25,534) हैं।