फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unofficial Test: अभिमन्यु-पांचाल की पारियों से भारत ए का ठोस जवाब, दक्षिण अफ्रीका ए से 201 रन पीछे टीम इंडिया

Fri, 26 Nov 2021 08:58 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए टीमोें के बीच खेले जा रहे  अनऑफिशियल टेस्ट मैच में अभिमन्यु ईश्वर ने शानदार शतक लगाया। उनके अलावा कप्तान प्रियांक पांचाल ने 96 रनों की पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों के धमाकेदार प्रदर्शन के चलते भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका ए को ठोस जवाब दिया। 
विज्ञापन
शतकवीर अभिमन्यु ईश्वरन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए टीमों के बीच ब्लोमफोंटन में खेले जा रहे चार अनऑफिशियल टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 308 रन बना लिए। भारत की तरफ से बाबा अपराजित 19 और उपेंद्र यादव 5 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इस मुकाबले में भारत अभी दक्षिण अफ्रीका ए टीम से 201 रन पीछे हैं और उसके 6 विकेट आउट होना बाकी हैं। साउथ अफ्रीका ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 509 रन बनाकर पारी समाप्ति की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


शतक से चूके पांचाल

साउथ अफ्रीका ए टीम द्वारा बनाए गए 509 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए टीम ने शानदार शुरुआत की। पारी का आगाज करने उतरे पृथ्वी शॉ और कप्तान प्रियांक पांचाल ने 80 रनों की साझेदारी की। शॉ 48 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन इसके बाद पांचाल ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए शतकीय साझेदारी की। पांचाल बदकिस्मत रहे और वह शतक से चूक गए। उन्होंने 96 रनों की पारी खेली जिसमें 14 चौके लगाए। 

अभिमन्यु ईश्वरन ने जड़ा शतक

इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार बल्लेबाजी। उन्होंने हनुमा विहारी के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान अभिमन्यु ने जिम्मेदारी भरी शतकीय पारी खेलते हुए साउथ अफ्रीका को कड़ा जवाब दिया। वह 103 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 16 चौके लगाए। यह अभिमन्यु ईश्वर का कमाल था जो भारत वापसी करने में सफल रहा। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने 509 रन बनाकर घोषित की पारी

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ए ने सात विकेट पर 509 रन बनाकर पारी समाप्ति की घोषणा की। साउथ अफ्रीका ए की तरफ से कप्तान पीटर मलान ने 163 रनों की पारी खेली। वही, टोनी डी जोरजी 117 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा सिनेथेम्बा केशिले 82, जेसन स्मिथ 52 और जॉर्ज लिंडे 51 रन बनाकर आउट हुए। भारत की तरफ से नवदीप सैनी और अर्जन नागवासवाला ने 2-2 विकेट लिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें