महिला चयन समिति ने रविवार को भारत ए महिला टीम के आगामी मल्टी-फॉर्मेट ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। भारत ए महिला टीम तीन टी20 और इतने ही 50 ओवर के मैच खेलेगी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 4 दिवसीय मैच होगा।
भारतीय महिला ए टीम का दौरा सात अगस्त को एलन बॉर्डर फील्ड (एबीएफ), ब्रिस्बेन में शुरू होगा। जहां तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद मैके में तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा एक चारदिवसीय मैच भी खेला जाएगा।
भारतीय टीम: मिन्नू मानी (कप्तान), श्वेता सेहरावत (उप कप्तान), प्रिया पुनिया, शुभा सतीश, तेजल हसब्निस, किरण नवगिरे, सजाना सजीवन, उमा छेत्री (विकेट कीपर), शिप्रा गिरी (विकेट कीपर), राघवी बिष्ट, साइका इशाक, मन्नत कश्यप, तनुजा कंवर, प्रिया मिश्रा, मेघना सिंह, सायाली सतघरे, शबनम शकील*, एस. यशश्री।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: साइमा ठाकोर