मुंबई स्थित बॉड ऑफ कंट्रोल क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) के मुख्यालय में गुरुवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने 15 घंटे तक छानबीन की। इनकम टैक्स के अधिकारी 11 बजे सुबह
वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे और देर रात 2.30 बजे तक दस्तावेजों की जांच की।
बोर्ड के दस्तावेजों की जांच करने के बाद इनकम टैक्स अधिकारियों ने बीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) राहुल जोहरी और चीफ फाइनैंस ऑफिसर (CFO) संतोष रंगनेकर को पूछताछ के लिए नोटिस देकर सोमवार को 3 बजे शाम तक अपने चरनी रोड स्थित ऑफिस बुलाया।
सूत्रों के मुताबिक, यह छानबीन आईटी विभाग ने टीडीएस कटौती और स्टेटमेंट से संबंधित गड़बड़ी की वजह से की गई थी। आईटी विभाग
बीसीसीआई द्वारा जमा कराए उन दस्तावेजों का मिलान करने पहुंची थी जो उन्होंने जमा करवाए थे। अधिकारियों को इस बात की सूचना मिली थी इस बार जो बीसीसीआई ने जो भुगतान किए हैं, उनमें कई गड़बड़ियां हैं।
ये भी पढ़ेंः टीम इंडिया के क्रिकेटर्स को लगा झटका, पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स की जिम्मेदारी नहीं लेगा BCCI
बीसीसीआई के हेड क्वार्टर में हुई इस जांच में पहले आईटी के 5 से 6 अधिकारी ही पहुंचे थे, लेकिन जैसे-जैसे समय बितता गया इनकी संख्या एक दर्जन हो गई थी। हालांकि अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिला है कि अधिकारी अपने साथ कोई दस्तावेज लेकर गए हैं या नहीं।