फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्ड कपः टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 189 रन दी मात, 50 ओवर में ठोके 332 रन

Wed, 10 Jan 2018 09:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ - फोटो : File
विज्ञापन
अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप में टीम इंडिया की शानदार शुरुआत हुई है। वार्मअप मुकाबले में पृथ्वी शॉ की नेतृत्व वाली टीम ने दक्षिण अफ्रीकी को 189 रनों से करारी शिकस्त दी। मंगलवार को टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में खेले जा रहे अंडर-19 विश्वकप में वार्म-अप मुकाबले की शुरूआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ की।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 332 रन ठोके। टीम इंडिया को ओर से अरूण जुयाल 86 रन और हिमांशू राणा ने 68 रन की अर्धशतकी पारी खेली। 

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा अभिषेक शर्मा ने 35, अनुकुल रॉय ने 28 और कमलेश नगरकोटी 26 रन की अहम पारी खेली। 

ये भी पढ़ेंः तेंदुलकर-विराट के रास्ते पर चले पृथ्वी शॉ, इस कंपनी के साथ किया नया करार 
विज्ञापन


टीम इंडिया के 333 रन लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 38.3 ओवर में 143 बनाकर ढेर हो गई। भारतीय टीम ने यह मुकाबला 189 रन के विशाल अंतर से जीतने में कामयाब रही। 
विज्ञापन


भारत की ओर से इशान पोरेल ने 4, जबकि कमलेश नगरकोटी और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट झटके। बता दें कि अंडर-19 विश्वकप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 14 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें