फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: अफगानिस्तान पर न्यूजीलैंड की जीत से बदला अंक तालिका का हाल, भारतीय टीम दूसरे स्थान पर खिसकी, जानें

Thu, 19 Oct 2023 10:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सभी टीमें तीन-तीन मुकाबले खेल चुकी हैं और अब चौथे राउंड का मुकाबला शुरू हो चुका है। अब इस टूर्नामेंट में कई और उलटफेर देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल दो टीमें ऐसी हैं जिन्हें अब तक कोई टीम नहीं हरा सकी है।
विज्ञापन
अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप 2023 का रोमांच धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच दिनों के अंदर दो बड़े उलटफेर हो चुके हैं। पहले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया, फिर नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी। इसने अंक तालिका के समीकरण को बदल कर रख दिया था। वहीं, बुधवार को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान से यही उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। टॉम लाथम के नेतृत्व में कीवी टीम ने हशमतुल्लाह शाहिदी की टीम को 149 रन से हरा दिया।
विज्ञापन


सभी टीमें तीन-तीन मुकाबले खेल चुकी हैं और अब चौथे राउंड का मुकाबला शुरू हो चुका है। अब इस टूर्नामेंट में कई और उलटफेर देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल दो टीमें ऐसी हैं जिन्हें अब तक कोई टीम नहीं हरा सकी है। दो टीमें एक-एक हार, चार टीमों को दो-दो हार और अफगानिस्तान-श्रीलंका को तीन-तीन हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंकाई टीम का अब तक अंक तालिका में खाता नहीं खुल सका है। 

रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार विश्व कप 10 टीमों के बीच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जा रहा है। लीग राउंड में एक टीम बाकी नौ टीमों से भिड़ेगी और अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। 2019 में भी इसी फॉर्मेट में विश्व कप खेला गया था और तब भारत अंक तालिका में शीर्ष पर रहा था। भारत ने सात मैच जीते थे। अंतिम चार में क्वालिफाई करने के लिए किसी टीम को कम से कम छह या सात मैचों में जीत हासिल करने की जरूरत होगी। आइए देखते हैं अंक तालिका का क्या हाल है...

पहले जानें पिछले छह मैचों में क्या हुआ?
तारीख मैच नतीजा जगह
13 अक्तूबर न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया चेन्नई
14 अक्तूबर भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया अहमदाबाद
15 अक्तूबर अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हराया दिल्ली
16 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया लखनऊ
17 अक्तूबर नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराया धर्मशाला
18 अक्तूबर न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रन से हराया चेन्नई

अब जानें न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान मैच में क्या हुआ?


न्यूजीलैंड ने विश्व कप में लगातार चौथी जीत हासिल कर ली। उसने इंग्लैंड पर उलटफेर भरी जीत हासिल करने वाले अफगानिस्तान को 92 गेंद शेष रहते 149 रन के बड़े अंतर से परास्त किया। कप्तान टॉम लाथम (68) और ग्लेन फिलिप्स ने पांचवें विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी निभाकर न्यूजीलैंड को छह विकेट पर 288 रन के योग तक पहुंचाया। अगर अफगानिस्तान ने पांच कैच नहीं छोड़े होते तो न्यूजीलैंड इस स्कोर तक नहीं पहुंचा होता। मिचेल सैंटनर और लॉकी फग्यूर्सन ने तीन-तीन विकेट लेकर अफगानिस्तान को 34.4 ओवर में 139 रन पर समेट दिया। मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर न्यूजीलैंड

अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद न्यूजीलैंड की टीम लगातार चार मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। कीवी टीम ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को नौ विकेट, दूसरे मैच में नीदरलैंड को 99 रन और तीसरे मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया था। इसके बाद दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा की टीम इंडिया है। उसने अभी तक तीन में से तीनों मुकाबले जीते हैं। पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से, दूसरे मैच में अफगानिस्तान को आठ विकेट से और तीसरे मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था। भारत के फिलहाल तीन मैचों में छह अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.821 है। भारत और न्यूजीलैंड ही दो ऐसी टीमें हैं, जिन्हें अब तक हार का सामना नहीं करना पड़ा है। 

वनडे विश्व कप 2023 अंक तालिका
टीमें मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट
न्यूजीलैंड 4 4 0 8 +1.923
भारत 3 3 0 6 +1.821
दक्षिण अफ्रीका 3 2 1 4 +1.385
पाकिस्तान 3 2 1 4 -0.137
इंग्लैंड 3 1 2 2 -0.084
बांग्लादेश 3 1 2 2 -0.699
ऑस्ट्रेलिया 3 1 2 2 -0.734
नीदरलैंड 3 1 2 2 -0.993
अफगानिस्तान 4 1 3 2 -1.250
श्रीलंका 3 0 3 0 -1.532

विज्ञापन

अफगानिस्तान की टीम नौवें स्थान पर लुढ़की

नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले तक दक्षिण अफ्रीका ने दो शानदार जीत हासिल की थी और एक में तो 400+ का स्कोर बनाया था। हालांकि, नीदरलैंड के खिलाफ अफ्रीकी टीम चोक कर गई और हार का सामना करना पड़ा। तीन मैचों में दो जीत और एक हार का साथ चार अंक लेकर अफ्रीकी टीम तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान के भी तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक हैं। इंग्लैंड, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड अपने तीन मैचों में दो-दो मैच हार चुकी है। इन चारों के दो अंक हैं। वहीं, अफगानिस्तान के चार मैचों में एक जीत और तीन हार के साथ दो अंक हैं। टीम छठे स्थान से नौवें स्थान पर लुढ़क गई है। श्रीलंका का अब तक खाता नहीं खुला है। तीन मैचों में तीन हार के साथ श्रीलंकाई टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है।

विश्व कप के अगले कुछ मैच इस प्रकार हैं
तारीख मैच जगह
19 अक्तूबर भारत vs बांग्लादेश पुणे
20 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान बेंगलुरु
21 अक्तूबर नीदरलैंड vs श्रीलंका
इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका
लखनऊ
मुंबई
22 अक्तूबर भारत vs न्यूजीलैंड धर्मशाला
23 अक्तूबर पाकिस्तान vs अफगानिस्तान चेन्नई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें