लॉर्ड्स
- फोटो : icc
चार मैच कार्डिफ वेल्स स्टेडियम, कार्डिफ में खेले जाएंगे। तीन मैच काउंटी ग्राउंड ब्रिस्टल, ब्रिस्टल में खेले जाएंगे। तीन मैच काउंटी ग्राउंड टाउटन, टैटन में खेले जाएंगे। सेमीफाइनल सहित पांच मैच एजबेस्टन व बर्मिंघम के स्टेडियम में खेले जाएंगे। पांच मैच हैम्पशायर बाउल तथा साउथेम्पटन के स्टेडियम में खेले जाएंगे। हेडिंग्ले, लीड्स में कुल 4 मैच खेले जाएंगे।
लॉर्ड्स का ऐतिहासिक मैदान, लंदन 14 जुलाई को खेले जाने वाले विश्व कप के फाइनल सहित कुल पांच मैचों का गवाह बनेगा। ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में चार मैच खेले जाएंगे, यहीं भारत और पाकिस्तान के बीच तथा एक सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। ओवल लंदन में चार मैच खेले जाएंगे, इसी मैदान पर विश्व कप का उद्घाटन मैच खेला जाएगा। रिवरसाइड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट तीन मैचों की मेजबानी करेगा। ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में पांच मैच खेले जाएंगे।