फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Test Rankings: बाबर आजम ने ऋषभ पंत को पछाड़ा, शाहीन अफरीदी ने भी लगाई लंबी छलांग

Wed, 25 Aug 2021 11:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी की नई रैंकिंग में पाकिस्तानी कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को एक स्थान का फायदा हुआ है तो वहीं तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 10 स्थान की छलांग लगाई है। 
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। आईसीसी की नई रैंकिंग में पाकिस्तानी कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को एक स्थान का फायदा हुआ है तो वहीं तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 10 स्थान की छलांग लगाई है। 

विज्ञापन


बल्लेबाजों की रैंकिंग में बाबर आजम ने ऋषभ पंत के साथ स्थानों की अदला-बदली की। पाकिस्तानी कप्तान सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि ऋषभ पंत एक स्थान के नुकसान के साथ आठवें स्थान पर खिसक गए हैं। हालांकि इसके अलावा शीर्ष 10 में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। केन विलियमसन, जो रूट, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और विराट कोहली शीर्ष पांच में शुमार हैं। इनके अलावा भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा छठे स्थान पर बरकरार हैं।



बात करें गेंदबाजों की रैंकिंग की तो  शाहीन अफरीदी 10 स्थान के फायदे के साथ आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड दो  स्थान के नुकसान के साथ 10वें स्थान पर लुढ़क गए। हालांकि यहां भी शीर्ष क्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पैट कमिंस, रविचंद्रन अश्विन, टिम साउथी, जोस हेजलवुड और नील वैग्नर शीर्ष पांच पर बरकरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें