विश्व कप में पहली बार डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल ओमान ने किया जो बेकार गया। दसवें ओवर की तीसरी गेंद पर खावर अली की गेंद पर बल्लेबाज असद वला के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील को अपंयार कुमार धर्मसेना ने ठुकरा दिया। ओमान के कप्तान जीशान ने डीआरएस लिया, लेकिन अंपायर्स कॉल होने की वजह से बल्लेबाज आउट होने से बच गया। डीआरएस को पहली बार पुरुषों की टी20 विश्व कप में शामिल किया गया है।
- पहली गेंद ओमान के बिलाल खान ने टोनी उरा को फेंकी। पहला विकेट भी बिलाल के खाते में टोनी के रूप में गया
- पहला चौका और छक्का पापुआ न्यू गिनी के बल्लेबाज अमिनी ने जड़ा
- पहला अर्द्धशतक पापुआ न्यू गिनी के कप्तान असद वला के बल्ले से निकला
- 3000 दर्शकों को ओमान में स्टेडियम में मैच देखने की अनुमति मिली है