फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी टी20 रैंकिंग: सूर्यकुमार यादव ने लगाई लंबी छलांग, वेंकटेश अय्यर को 203 पायदान का फायदा, राहुल को नुकसान

Wed, 23 Feb 2022 05:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी ने बुधवार को टी20 में पुरुष खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की। वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप करने वाली टीम इंडिया के सदस्य रहे खिलाड़ियों को इसमें जबरदस्त फायदा हुआ। सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने लंबी छलांग लगाई।
विज्ञापन
वेंकटेश अय्यर और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को टी20 में पुरुष खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की। वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप करने वाली टीम इंडिया के सदस्य रहे खिलाड़ियों को इसमें जबरदस्त फायदा हुआ। सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने लंबी छलांग लगाई। वहीं, पूर्व कप्तान विराट कोहली 10वें स्थान पर बरकरार हैं। हालांकि, ओपनर केएल राहुल को सीरीज में नहीं खेलने के कारण दो पायदानों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में सूर्यकुमार ने 107 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 61.33 और स्ट्राइक रेट 140.46 का रहा। वहीं, वेंकटेश अय्यर ने तीन मैचों में 92 रन बनाए थे। उनका औसत 92.00 और स्ट्राइक रेट 184 का रहा था। विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने सिर्फ दो मैच खेले थे। इनमें 34.50 की औसत और 127.78 की स्ट्राइक रेट 69 रन बनाए थे।

सूर्यकुमार ने 35 और वेंकटेश ने 203 स्थानों की छलांग लगाई। दोनों क्रमश: 21वें और 115वें पायदान पर पहुंच गए। सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर भारत के लिए सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष दो खिलाड़ी थे। सीरीज में नहीं खेलने वाले राहुल को दो पायदानों का नुकसान हुआ। वे चौथे से छठे स्थान पर खिसक गए। गेंदबाजों और ऑलराउंडर की बात करें तो भारत का कोई भी खिलाड़ी इसके शीर्ष-10 में नहीं है।
विज्ञापन


निकोलस पूरन, एश्टन एगर और महीश तीक्ष्णा को फायदा
वेस्टइंडीज की टीम की बात करें तो निकलोस पूरन को पांच पायदानों का फायदा हुआ। वे अब 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने तीन मैचों में 61.33 औसत और 140.46 की स्ट्राइक रेट 184 रन बनाए थे। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच हुई टी20 सीरीज का असर भी रैंकिंग पर पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एश्टन एगर गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष-10 में शामिल हो गए। वे अब नौवें स्थान पर पहुंच गए। वहीं, श्रीलंका के महीश तीक्ष्णा 12 पायदान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर पर पहुंच गए।

टेस्ट रैंकिंग में कोहली से आगे रोहित
टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो भारत के नए कप्तान रोहित शर्मा छठे स्थान पर बरकरार हैं। विराट कोहली उनसे एक पायदान पीछे सातवें नंबर पर हैं। गेंदबाजों में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दूसरे और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दसवें स्थान पर बरकरार हैं। न्यूजीलैंड के काइल जेमीसन और टिम साउदी क्रमश: तीसरे और पांचवें नंबर पर हैं। ऑलराउंडर की सूची में अश्विन दूसरे और रविंद्र जडेजा तीसरे क्रम पर बरकरार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें