फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC: आईसीसी को नई महिला निदेशक की तलाश, इंदिरा नूई का कार्यकाल हुआ समाप्त; जानें कौन-कौन है दौड़ में शामिल

Thu, 22 Aug 2024 06:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी के मौजूद अध्यक्ष ग्रेग बार्कले के तीसरे कार्यकाल के लिए इन्कार के बाद विश्व निकाय को एक नए अध्यक्ष की भी खोज करनी होगी। नूई 2018 में आईसीसी की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक बनीं थी। उन्होंने अपना अधिकतम कार्यकाल पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
आईसीसी - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) नई महिला स्वतंत्र निदेशक की तलाश में जुट गया है क्योंकि इंदिरा नूई का छह साल का कार्यकाल पिछले महीने ही समाप्त हो चुका है। समझा जाता है कि आईसीसी बोर्ड ने पहले ही नूई जैसे हाई-प्रोफाइल नाम की तलाश शुरू कर दी है जो कॉर्पोरेट जगत में सबसे चर्चित चेहरों में से एक थीं। आईसीसी के मौजूद अध्यक्ष ग्रेग बार्कले के तीसरे कार्यकाल के लिए इन्कार के बाद विश्व निकाय को एक नए अध्यक्ष की भी खोज करनी होगी। नूई 2018 में आईसीसी की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक बनीं थी। उन्होंने अपना अधिकतम कार्यकाल पूरा कर लिया है। 
विज्ञापन

क्या कहते हैं आईसीसी के नियम?
आईसीसी नियमों के मुताबिक, निदेशक मंडल एक व्यक्ति का चुनाव करेगा जो एक महिला होनी चाहिए और जिसे निदेशक पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि क्रिकेट के खेल में समानता, विविधता और समावेशित हितों का समय-समय पर उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। एक ऐसे व्यक्ति को चुना जाएगा जो स्वतंत्र निदेशक के तौर पर काम करेगा।
विज्ञापन

आईसीसी बोर्ड के एक करीबी सूत्र से नियुक्ति के सटीक मानदंड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह कोई भी प्रतिष्ठित महिला हो सकती है, चाहे वह कॉर्पोरेट जगत से हो या खेल से। उन्होंने कहा, 'यह कोई भी हो सकता है जिसने खेल, व्यवसाय या सामान्य रूप से योगदान दिया हो। उदाहरण के लिए, यह मेग लैनिंग, चार्लोट एडवर्ड्स या व्यावसायिक समुदाय से कोई प्रभावशाली महिला हो सकती है।' नामांकन समिति द्वारा प्रदान की गई कम से कम तीन सिफारिशों की सूची से निदेशक मंडल द्वारा स्वतंत्र निदेशक को पहले दो साल के कार्यकाल के लिए चुना जाएगा। वह चेयरमैन के चुनाव के दौरान वोट देने की भी पात्र होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें