फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC ODI Rankings: मिताली राज की बादशाहत कायम, जानें टॉप-10 में कितने भारतीय 

Tue, 14 Sep 2021 03:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

ICC Women's ODI Ranking 2021: महिलाओं की ताजा वन-डे रैंकिंग (बल्लेबाजी) में भारतीय वन-डे टीम की कप्तान मिताली राज की बादशाहत कायम है। वह 762 रेटिंग के साथ नंबर पर बरकरार हैं।
विज्ञापन
मिताली राज - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी ने मंगलवार को महिलाओं की वन-डे रैंकिंग जारी कर दी। बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय वन-डे टीम की कप्तान मिताली राज की बादशाहत कायम है। वह 762 रेटिंग के साथ नंबर पर बरकरार हैं। मिताली के साथ-साथ बल्लेबाजों की रैंकिग में दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज लिजेल ली (762 रेटिंग) को एक स्थान का फायदा हुआ है। इसके साथ वह शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में मिताली और ली दोनों संयुक्त रूप में पहले स्थान पर काबिज हैं।

विज्ञापन


ली तीन साल बाद शीर्ष पर पहुंचीं
हाल ही में ली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 91 रन की नाबाद पारी खेली थी, जिसका फायदा उन्हें इस रैंकिग में हुआ है। बता दें कि साल 2018 जून के बाद ली ने पहली बार शीर्ष स्थान हासिल की हैं। रैंकिग में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली (756 रेटिंग) हैं। मिताली के अलावा टॉप 10 में केवल एक भारतीय खिलाड़ी स्मृति मंधाना हैं। मंधाना को रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 701 रेटिंग के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं।
 


वहीं, गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में दो भारतीय शामिल हैं। झूलन गोस्वामी 694 रेटंगि के साथ पांचवें स्थान पर  जबकि पूनम यादव (617 रेटिंग) नौवें स्थान पर बरकरार हैं। उधर, ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 418 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, भारत की दीप्ति शर्मा 331 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टी-20 रैंकिंग में भारत की शेफाली नंबर एक पर

वहीं, टी-20 रैंकिंग में भारत की युवा स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा 759 रेटिंग के साथ शीर्ष पर बनी हुई हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी (744) और भारतीय टीम की टी-20 उप कप्तान मंधाना (716) तीसरे स्थान पर हैं। टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में दीप्ति शर्मा (छठे) और पूनम यादव (आठवें) की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आया है। दीप्ति आलराउंडरों की सूची में भी चौथे स्थान पर कायम हैं। टी-20 गेंदबाजों की सूची में इंग्लैंड की सारा ग्लेन एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। न्यूजीलैंड की आफ स्पिनर लेघ कास्पेरेक सात स्थान के फायदे से 15वें जबकि ऑलराउंडर जेस केर आठ स्थान के फायदे से 58वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें