फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC New Rule: अब गेंदबाजों के लिए भी टाइम आउट जैसा नियम; नया ओवर शुरू करने में की देरी तो लगेगी पेनल्टी

Tue, 21 Nov 2023 06:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी ने साफ किया है कि यदि एक ओवर खत्म होने के बाद दूसरा ओवर शुरू होने में एक मिनट से ज्यादा का समय लगता है और ऐसा तीन बार होता है तो गेंदबाजी टीम पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह और अंपायर कैटलब्रो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 के बाद आईसीसी ने क्रिकेट के नियमों में बदलाव किया है। यह बदलाव खेल की गति में तेजी लाने के लिए किया गया है। आईसीसी ने गेंदबाजों के लिए भी टाइम आउट जैसा नियम बनाया है। क्रिकेट की संचालन संस्था आईसीसी ने मंगलवार को कहा कि अगर गेंदबाज एक पारी में तीसरी बार नया ओवर शुरू करने में 60 सेकंड से ज्यादा समय लेता है तो गेंदबाजी करने वाली टीम पर पांच रन की पेनल्टी लगाई जाएगी। यह नियम फिलहाल पुरुष क्रिकेट में वनडे और टी20 फॉर्मेट में लागू होगा।
विज्ञापन


शुरुआत में यह नियम ट्रायल के लिए लागू किया जाएगा और आगे इसकी उपयोगिता और प्रभाव को देखते हुए इसे स्थायी तौर पर लागू किया जा सकता है। यह फैसला यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बोर्ड की बैठक में लिया गया।

"सीईसी ने दिसंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक पुरुषों के वनडे और टी20 क्रिकेट में परीक्षण के आधार पर स्टॉप क्लॉक पेश करने पर सहमति व्यक्त की। इस घड़ी का उपयोग ओवरों के बीच लगने वाले समय को कम करने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


आईसीसी ने एक बयान में कहा, "अगर गेंदबाजी करने वाली टीम पिछले ओवर के पूरा होने के 60 सेकंड के भीतर अगला ओवर फेंकने के लिए तैयार नहीं होती है, तो एक पारी में तीसरी बार ऐसा होने पर पांच रन का जुर्माना लगाया जाएगा।"

आईसीसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिच पर प्रतिबंध लगाने की अपनी प्रक्रिया में भी बदलाव किया। आईसीसी की तरफ से आगे कहा गया "पिच और आउटफील्ड निगरानी नियमों में बदलावों को भी मंजूरी दे दी गई है, जिसमें उन मानदंडों का सरल किया गया है जिनके आधार पर पिच का मूल्यांकन किया जाता है। इसके साथ ही पहले नियम था कि पांच साल के अंदर अगर किसी मैदान की पिच को पांच डिमेरिट अंक दिए जाते हैं तो उस पर बैन लग जाता है। अब इसकी सीमा बढ़ाकर छह डिमेरिट अंक कर दी गई है। अब किसी मैदान की पिच को पांच साल में छह डिमेरिट अंक दिए जाने पर उस मैदान पर बैन लगाया जाएगा।"

क्या है टाइम आउट नियम?
आईसीसी के नियम 40.1.1 के अनुसार बल्लेबाज के आउट होने या रिटायर होने के अगले दो मिनट के अंदर अगले बल्लेबाज को गेंद खेलने के लिए तैयार होना चाहिए। अगर इसे पूरा नहीं किया जाता है तो यह टाइम्ड आउट के दायरे में आता है। हालांकि मेरलिबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के नियमों के तहत टाइम्ड आउट के लिए समय तीन मिनट है, लेकिन विश्वकप में आईसीसी नियमों के तहत इसके लिए दो मिनट रखे गए हैं। टाइम्ड आउट का का विकेट किसी गेंदबाज के खाते में नहीं जाता है और न ही इसके लिए अतिरिक्त गेंद जोड़ी जाती है।

आईसीसी की इसी बैठक में यह भी तय किया गया कि श्रीलंका की क्रिकेट टीम बोर्ड के निलंबन के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मैच खेल सकती है। हालांकि, अंडर-19 विश्व कप 2024 की मेजबानी श्रीलंका से छीनकर दक्षिण अफ्रीका को दे दी गई। वहीं, यह भी तय किया गया कि अगर कोई खिलाड़ी पुरुष के रूप में बड़ा हुआ है और किशोरावस्था में उसके शरीर में होने वाले बदलाव लड़कों के समान थे तो वह लिंग परिवर्तन कराने पर भी महिला क्रिकेट में खेलने के योग्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें