फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच फिक्सिंग: यूएई के इन दो खिलाड़ियों पर आईसीसी ने लगाया आठ साल का प्रतिबंध, जानें पूरा मामला

Thu, 01 Jul 2021 06:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी पंचाट ने पाकिस्तान में जन्में इस दोनों क्रिकेटरों को 13 सितंबर 2020 को आरोपित किया था और उनकी सजा उसी दिन से लागू होगी।
विज्ञापन
आईसीसी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी ने गुरुवार को यूएई के दो खिलाड़ियों आमिर हयात और अशफाक अहमद पर आठ साल का प्रतिबंध लगाया है। दरअसल, इन दोनों खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया है। बता दें कि ये दोनों खिलाड़ी भारतीय सट्टेबाज के साथ मिलकर अपने देश में टी-20 विश्व कप क्वालीफाइंग राउंड के मैच को फिक्स करने की कोशिश में थे। इस बात को उन्होंने खुद स्वीकार किया है।आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी पंचाट ने पाकिस्तान में जन्में इस दोनों क्रिकेटरों को 13 सितंबर 2020 को आरोपित किया था और उनकी सजा उसी दिन से लागू होगी।

विज्ञापन


आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, 'यह प्रतिबंध 13 सितंबर 2020 से लागू होगा जब उन्हें यूएई में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप क्वालीफायर 2019 से जुड़े भ्रष्ट आचरण के लिए अस्थाई रूप से निलंबित किया गया था।' दोनों क्रिकेटरों ने भारतीय सट्टेबाज से संयुक्त अरब अमीरात के 15,000 दिरहम (लगभग 4083 डॉलर) लिए। क्वालीफाइंग दौर के मुकाबले फिक्स करने के लिए आईसीसी के आरोप पत्र में इस सट्टेबाज की पहचान मिस्टर 'वाई' के रूप में की गई है। हयात तेज गेंदबाज जबकि अहमद बल्लेबाज हैं।

आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के दोनों पर पांच आरोप लगाए गए जिसमें भ्रष्टचार संपर्क का खुलासा करने में नाकाम रहना, अनुचित तरीके से मैच के नतीजे को प्रभावित करना और 750 अमेरिकी डॉलर से अधिक का तोहफा स्वीकार करना भी शामिल है। आईसीसी के फैसले में यह भी जिक्र किया गया है कि हयाता और अहमद ने आईसीसी द्वारा आयोजित क्रमश: चार और तीन भ्रष्टाचार रोधी शैक्षिक सत्र में हिस्सा लिया। फैसले में यह भी कहा गया है कि दोनों खिलाड़ियों और भारतीय भ्रष्टाचारी के बीच वट्सऐप पर संदेश साझा किए गए लेकिन निर्धारित तिथि पर मुलाकात नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें