फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Awards: पैट कमिंस 2023 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, विराट को सातवीं बार ICC सम्मान; जानें किसे कौन सा पुरस्कार

Thu, 25 Jan 2024 11:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट वनडे में जहां चौथी बार वर्ष के श्रेष्ठ क्रिकेटर चुने गए हैं वहीं, कुल सातवीं बार आईसीसी का व्यक्तिगत पुरस्कार हासिल किया है। वनडे में इससे पहले उन्होंने 2012, 2017 और 2018 में यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
विराट कोहली और पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मास्टर बल्लेबाज विराट कोहली को पिछले वर्ष अपने शानदार प्रदर्शन के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2023 का श्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना है। कोहली ने चौथी बार यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया है। भारत के पूर्व कप्तान ने पिछले साल 1377 रन बनाए जिसमें छह शतक और आठ अर्धशतक शामिल थे। पिछला साल कोहली के लिए यादगार पूर्ण रहा है। उन्होंने वनडे विश्वकप के 11 मैचों में 765 रन बनाए और टीम को फाइनल में पहुंचाने में मदद की। वह टूर्नामेंट के श्रेष्ठ क्रिकेटर घोषित किए गए थे। उन्होंने इस दौरान अन्य भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर का वनडे में 49 शतकों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्होंने टूर्नामेंट में तीन शतक लगाए। कोहली ने वनडे विश्वकप में 95.62 की औसत और 90.31 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अब उनके नाम वनडे में दुनिया में सर्वाधिक 50 शतक हैं।
विज्ञापन


विराट वनडे में जहां चौथी बार वर्ष के श्रेष्ठ क्रिकेटर चुने गए हैं वहीं, कुल सातवीं बार आईसीसी का व्यक्तिगत पुरस्कार हासिल किया है। वनडे में इससे पहले उन्होंने 2012, 2017 और 2018 में यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा वह 2018 में टेस्ट प्रारूप में श्रेष्ठ क्रिकेटर घोषित किए गए थे। इसके अलावा वह दो बार आईसीसी वर्ष के श्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के रूप में सर गैरफील्ड सोबर्स ट्रॉफी जीत चुके हैं।

शुभमन, शमी और मिचेल से थी होड़ 
इस पुरस्कार के लिए विराट कोहली को अन्य भारतीयों शुभमन गिल, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल से होड़ मिल रही थी। विराट वर्ष के श्रेष्ठ क्रिकेटर के पुरस्कार की भी रेस में थे लेकिन वहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने हमवतन ट्रेविस हेड के अलावा भारत के विराट और रविंद्र जडेजा हो पीछे छोड़ा।
विज्ञापन


किसे मिला कौन सा पुरस्कार

श्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर : विराट कोहली, भारत
श्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर : पैट कमिंस, ऑस्ट्रेलिया
श्रेष्ठ महिला क्रिकेटर : नैट शिवर ब्रंट, इंग्लैंड
श्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर : उस्मान ख्वाजा, ऑस्ट्रेलिया
श्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर : सी अटापट्टू, श्रीलंका
श्रेष्ठ अंपायर : रिचर्ड इलिंगवर्थ

कमिंस ने श्रेष्ठ क्रिकेटर की सर गैरफील्ड सोबर्स ट्रॉफी की होड़ में हमवतन ट्रेविस हेड के अलावा भारत के रविंद्र जडेजा और कोहली को पछाड़ा। उस्मान ख्वाजा ने टेस्ट क्रिकेटर की रेस में हमवतन ऑस्ट्रेलियाई ट्रेविस हेड के अलावा भारत के रविचंद्रन अश्विन और इंग्लैंड के जो रूट को पछाड़ा। कमिंस ने पिछले साल 11 टेस्ट में 42 विकेट लिए। बॉक्सिंग डे टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ दस विकेट लिए। वनडे के 13 मैचों में 17 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें