बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन को आईपीएल-10 कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने का केवल एक मौका मिला है लेकिन इस ऑलराउंडर का मानना है कि उनके पास इसकी शिकायत करने की कोई वजह नहीं है क्योंकि उनकी टीम लगतार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शाकिब ने साल 2014 में केकेआर को आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाने वाले शाकिब को इस सीजन केवल गुजरात लॉयंस के खिलाफ खेले गए मैच में अंतिम एकादश में शामिल होने का मौका मिला था। इस मैच में शाकिब 31 रन खर्च करके कोई विकेट हासिल नहीं कर सके थे।
शाकिब ने इस टीम के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कहा, मैं इस सीजन टीम के लिए कुछ ज्यादा नहीं कर सका हूं लेकिन बतौर टीम हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं यह सबसे जरूरी है। हमारी प्राथमिकता टीम है यहां शिकायत की कोई जगह नहीं बनती। मुझे लगता है कि हम तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनेंगे, हालांकि मैं प्रतियोगिता के अंत तक टीम के साथ नहीं रहूंगा।
पुणे के खिलाफ मैच के बाद बांग्लादेश लौट जाएंगे शाकिब
शाकिब अल हसन
यदि शाकिब को बुधवार को पुणे के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है तो यह उनके लिए सीजन का आखिरी मैच होगा। इस मैच के बाद वह अपने वतन लौट जाएंगे जहां उन्हें बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम को अपनी सेवाएं देनी हैं। प्रोफेशनल क्रिकेटर इस बात से अच्छी तरह वाकिफ होते हैं कि टीम जरूरत के हिसाब से बनती है और तब जब आपके पास ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हों। यहां अपना योगदान देने की बात है। जो भी खिलाड़ी अंतिम ग्यारह में शामिल नहीं है वह भी खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। मैं भी इसी तरीके से आगे बढ़ रहा हूं।
अंक तालिका में दूसरे स्थान पर चल रही केकेआर को रविवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स ने 48 रन से मात दी थी। इस हार के बावजूद कोलकाता बेहतरीन फॉर्म में है। अब तक खेले गए 10 मैचों में से 7 में केकेआर को जीत हासिल हुई है। इस तरह की क्रिकेट खेलने के बाद टीम के सारे खिलाड़ियों को विश्वास है कि वे ऐसा प्रदर्शन आगे भी करते रहेंगे। ऐसे भी हमारा घर में अच्छा रिकॉर्ड है। शाकिब का मानना है कि आईपीएल की सभी टीमें प्रतिस्पर्धी हैं। ऊपर से लेकर नीचे तक सभी टीमें तकरीबन एक जैसी हैं। शाकिब को इस बात का विश्वास है कि पुणे को घर में मात देने में केकेआर एक बार फिर सफल होगी।
चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करेगी बांग्लादेश
गौतम गंभीर
टीम के कप्तान गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए शाकिब ने कहा, कि वो एक्सेप्शनल हैं। उनके पास टीम को साथ लेकर चलने और टीम को मैनेज करने की अद्भुत क्षमता है। हम साल साल से साथ खेल रहे हैं। वह जिस तरीके से टीम को संभालते हैं वह बेहतरीन है।
शाकिब बांग्लादेश के नए टी-20 कप्तान बनने को भी बेहद सकारात्मक तरीके से ले रहे हैं। उन्होंने इस बारे में कहा, कोई भी जिम्मेदारी चुनौतीपूर्ण होती है। मैं भी इसे सकारात्म तरीके से ले रहा हूं। हमारी टीम का टी-20 रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। यहां सुधार की संभावनाएं बहुत हैं। मुझे आशा है कि हम आगे बेहतर करेंगे। पहले टी-20 और टेस्ट में भी कुछ ऐसी स्थिति थी लेकिन अब हम उसमें अच्छा कर रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। हमें चैंपियंस ट्रॉफी में कठिन ग्रुप में जगह मिली है जिसमें मेजबान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया हैं। ये दोनों बेहद मजबूत प्रतिद्वद्वी हैं। हमें विश्वास है कि हम इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और यह सिद्ध करेंगे कि वैश्विक प्रतियोगिताओं में भी हम अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।