फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी बेहतरीन कप्तान, मैदान पर यह ताकत उन्हें बनाती है दूसरों से बेहतर

Thu, 14 May 2020 06:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

चेन्नई सुपरकिंग्स के सदस्य फाफ डुप्लेसिस का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी परंपरा से हटकर और बेहतरीन नेतृत्वकर्ता हैं, जिनकी सबसे बड़ी ताकत है मैदान पर स्थिति को बेहतरीन ढंग से भांपना है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान 2011 में इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़े थे, जिसके बाद उन्होंने धोनी के साथ काफी समय बिताया है और वह टीम की सफल यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं। पैंतीस साल के खिलाड़ी ने कहा कि धोनी ने उस धारणा को बदल दिया है कि कप्तान कैसा होना चाहिए।

विज्ञापन

2 of 5
फाफ डु प्लेसी - फोटो : ipl
डुप्लेसिस ने बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल के साथ फेसबुक लाइव सत्र में कहा, 'वह दूसरे खिलाड़ियों को बखूबी समझ लेता है और वह इसका इस्तेमाल मैदान पर तुरंत फैसले लेने में करता है। उसे खेल पर काफी अच्छा अनुभव है जिससे वह स्थितियों को भांप लेता है और यह उसकी सबसे बड़ी ताकत है।’
विज्ञापन

3 of 5
फाफ डु प्लेसिस
उन्होंने कहा, 'मेरे लिए यह काफी शानदार था कि एमएस बतौर कप्तान कितना अलग है। मुझे लगता था कि कप्तान को टीम बैठकों में पूरे समय बोलते रहना चाहिए आदि, लेकिन एमएस पूरी तरह अलग था।’

डुप्लेसिस ने कहा, 'वह काफी टीम बैठकों में विश्वास नहीं करता। वह काफी नैसर्गिक कप्तान है, उसे क्रिकेट की इतनी अच्छी समझ है कि वह मैदान पर सही फैसले करने में इन पर निर्भर रहता है।'  धोनी ने भारत के लिए अंतिम मैच पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल में खेला था और उनके इंडियन प्रीमियर लीग से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की उम्मीद थी जिसे स्थगित कर दिया गया।

4 of 5
ms dhoni ipl
डुप्लेसिस ने कहा कि वह अभी तक जिनके साथ खेले हैं, उनमें धोनी सर्वश्रेष्ठ ‘फिनिशर’ हैं और कोई भी उनका अनुकरण नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, 'वह बहुत ही शांत है। मैं उनसे बेहतर फिनिशर के साथ नहीं खेला हूं। मैदान में उन्हें देखना शानदार है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'अगर कोई उनके जैसा बनने की कोशिश करता है तो वह ऐसा नहीं कर पाएगा। वह काफी अलग है जैसे वह गेंद को इतनी देर से हिट करता है, जो उनकी शांत प्रवृति को दिखाता है। वह अपने खेल को जानता है और वह गेंदबाज को मर्जी से हिट करता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें