फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hilton Cartwright: 52 रन बनाकर खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने अचानक छोड़ा मैदान...सीधा घर को भागा, जानें वजह

Wed, 23 Oct 2024 10:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार्टराइट 52 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। तभी चायकाल के दौरान उन्हें दूसरे बच्चे के जन्म की सूचना दी गई। यह जानकारी मिलते ही वह मैदान छोड़कर अस्पताल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
हिल्टन कार्टराइट - फोटो : cricket.com.au
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज हिल्टन कार्टराइट अपने एक चौंकाने वाले निर्णय के कारण चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।  उन्होंने बीच मैच में रिटायर होने का फैसला लेकर सभी को हैरान कर दिया। बता दें कि, यह घटना शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान की है। तस्मानिया के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने रिटायर होने का फैसला लिया। उन्हें जानकारी मिली थी कि उनकी पत्नी ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। 
विज्ञापन

क्या है मामला?
कार्टराइट 52 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। तभी चायकाल के दौरान उन्हें दूसरे बच्चे के जन्म की सूचना दी गई। यह जानकारी मिलते ही वह मैदान छोड़कर अस्पताल के लिए रवाना हो गए। दरअसल, कार्टराइट की पत्नी तमिका 37 सप्ताह की गर्भवती थीं। जिस वक्त उनके पति मैदान पर मौजूद थे तभी उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस सूचना के प्राप्त होते ही बल्लेबाज मैदान छोड़कर पत्नी को सहारा देने के लिए रवाना हो गए।

वापसी के बाद क्या बोले कार्टराइट?
32 वर्षीय बल्लेबाज ने बताया, "मेरी पत्नी तमेका केवल 37 सप्ताह की गर्भवती थी। इसलिए तस्मानिया के खिलाफ यह मैच हमारे दूसरे बच्चे के जन्म से प्रभावित नहीं होना था, यही वजह है कि मैंने खेलना चुना।" कार्टराइट ने मैच से पहले एहतियाती कदम उठाए थे, ताकि तस्मानिया और मैच अधिकारियों को व्यवधान से बचने के लिए स्थिति के बारे में पता चल सके। उन्होंने कहा, "पारी के ब्रेक के दौरान तस्मानिया को इस स्थिति के बारे में बताया गया। मेरे, कोचों और (वेस्ट ऑस्ट्रेलियन कप्तान) सैम (व्हाइटमैन) ने योजना बनाई कि मैं चाय ब्रेक के समय मैदान छोड़ना होगा ताकि पारी के बाद के समय में मैं क्रीज पर वापस आ सकूं।"
विज्ञापन

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया ने जीता मुकाबला
बच्चे के जन्म के बाद कार्टराइट एक बार फिर मैदान पर लौटे। मैच रेफरी से अनुमति मिलने के बाद कार्टराइट अपनी टीम पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के साथी कूपर कोनोली के आउट होने के बाद क्रीज पर पहुंचे। हालांकि, वह अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं कर सके। वह 65 रन बनाकर आउट हो गए। मालूम हो कि, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 332 रन बनाए। कार्टराइट ने बाद में 83 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 39 रन जोड़े, जिससे पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से आसान जीत हासिल करने में मदद मिली। कार्टराइट के लिए यह दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें