फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर प्रीमियर लीग: हर्शल गिब्स ने बीसीसीआई पर लगाया धमकी देने का आरोप, जानें वजह

Sat, 31 Jul 2021 08:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
विज्ञापन
हर्शल गिब्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हर्शल गिब्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बोर्ड पर धमकी देने का आरोप लगाया है। गिब्स ने कहा है कि यदि वह कश्मीर प्रीमियर लीग में हिस्सा लेते हैं तो उन्हें भविष्य में भारत में किसी भी प्रकार की क्रिकेट एक्टिविटी में हिस्सा नहीं लेने दिया जाएगा। इसकी जानकारी हर्शल गिब्स ने ट्वीट कर दी है।

विज्ञापन


हर्शल गिब्स ने अपने ट्वीट कर लिखा, 'पड़ोसी देश के साथ अपने राजनीति एजेंडे को समीकरण में लाने व मुझे कश्मीर प्रीमियर लीग में खेलने से रोकने के लिए बीसीसीआई काफी प्रयासरत है, जिसकी जरूरत नहीं है। साथ ही मुझे धमकी देते हुए कहा गया है कि वे मुझे क्रिकेट से जुड़े किसी भी काम के लिए भारत में प्रवेश नहीं देंगे। उनका यह रवैया अच्छा नहीं है।' गिब्स ने कहा कि बीसीसीआई ने यह संदेश दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख ग्रीम स्मिथ को दिया है। स्मिथ ने उन्हें इसके बारे में बताया। वहीं, गिब्स के इस ट्वीट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बौखला गया है। वह भारत के रुख की आलोचना कर रहा है। हालांकि, बीसीसीआई ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। 

बता दें कि पाकिस्तान अपने राजनीतिक एजेंडे के तहत अवैध रूप से कब्जा किए गए कश्मीर के हिस्से (पीओके) में टी-20 लीग आयोजित कर रहा है। इस लीग के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कई विदेशी खिलाड़ियों को भी साइन किया है। इस लीग का की शुरुआत 6 अगस्त से होगी और इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 17 अगस्त को खेला जाएगा। हर्शल गिब्स ओवरसीज वॉरियर्स टीम का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें