ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में काफी मात्रा में कबूतर मैदान पर थे। कबूतरों की वजह से फील्डिंग में परेशानी हो सकती थी। इसी वजह से खिलाड़ी कबूतरों को भगाते नजर आए।
पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। पाकिस्तान की टीम यहां तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आई है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 360 रन के विशाल अंतर से जीत हासिल की थी और दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट खोकर 187 रन बना लिए हैं। मार्नस लाबुशेन 44 और ट्रेविस हेड नौ रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
इस मैच के दौरान कबूतरों ने खिलाड़ियों को काफी परेशान किया और इनकी वजह से कई मौकों पर खेल में देरी भी हुई। खेल के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी कई बार कबूतरों को मैदान से भगाते नजर आए। कबूतर बड़ी संख्या में मैदान में पहुंच रहे थे और ग्राउंड पर उनके बैठे होने की वजह से फील्डिंग में दिक्कत हो सकती थी। इसी वजह से खिलाड़ी कबूतरों को भगा रहे थे।
इस मैच के दौरान मार्नस लाबुशेन और हसन अली के कबूतर भगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब ये खिलाड़ी कबूतर भगा रहे थे तो कमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्होंने कहा कि कबूतर भगाना जरूरी है।
विज्ञापन
इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 187 रन बना लिए हैं। लाबुशेन और हेड क्रीज पर हैं। डेविड वॉर्नर 38, उस्मान ख्वाजा 42 और स्टीव स्मिथ 26 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। पाकिस्तान के लिए हसन अली, आमेर जमाल और आगा सलमान ने एक-एक विकेट लिया है। पाकिस्तान यह मैच जीतकर तीन मैच की सीरीज में बराबरी करना चाहेगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की कोशिश यह मैच जीतने के साथ सीरीज अपने नाम करने की होगी। हालांकि, पाकिस्तान के लिए कंगारुओं को उनके घर में हराना आसान नहीं होगा।