फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Rankings: हरमनप्रीत कौर को चार स्थान का फायदा, टॉप 5 में पहुंचीं, रेणुका सिंह ने 35 पायदान की छलांग लगाई

Tue, 27 Sep 2022 05:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारत की हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजों में और झूलन गोस्वामी गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप 5 में हैं। इन दोनों के अलान रेणुका सिंह को 35 स्थान का फायदा हुआ है। 
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था और तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। सीरीज में 221 रन बनाने वाली भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर चार स्थान के फायदे के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर आ गई हैं। वहीं, स्मृति मंधाना एक स्थान के फायदे के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन


रेणुका सिंह को 35 स्थान का फायदा हुआ है। महिला गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में वह 35वें स्थान पर आ चुकी हैं। वहीं, झूलन गोस्वामी ने पांचवें स्थान पर रहकर अपना करियर खत्म किया। वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। वह ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गई हैं। उन्हें तीन स्थान का फायदा हुआ। 

Women's Asia Cup: भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला श्रीलंका से, जानें शेड्यूल और टीम के बारे में सबकुछ
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने पांच विकेट लिए थे और 88 रन बनाए थे। वह सीरीज में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। वहीं विकेट लेने के मामले में वह संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थीं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की एलिसी पेरी, इंग्लैंड की नेट स्कीवर और दक्षिण अफ्रीका की मरिजाने कप्प को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है। उनके पास अब 380 रेटिंग प्वाइंट हैं। 

IND vs SA: जडेजा ने की विराट कोहली की तारीफ, दुनिया का सर्वश्रेष्ठ चेज मास्टर बताया, कहा- उनका कोई जवाब नहीं

ऑलराउंडर रैंकिंग में अमेलिया केर को भी फायदा
ऑलराउंडर रैंकिंग में न्यूजीलैंड की अमेलिया केर को भी एक स्थान का फायदा हुआ है और वह चौथे स्थान पर आ गई हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 98 रन बनाए थे और सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। गेंदबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड को चार स्थान का फायदा हुआ है और वह 11वें स्थान पर आ गई हैं। वहीं, मैथ्यूज को दो स्थान का फायदा हुआ है और वह छठे स्थान पर हैं। 

गेंदबाजों की रैंकिंग में इक्लेस्टन का जलवा
गेंदबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड की सोफी इक्लेस्टन पहले स्थान पर बरकरार हैं। भारत के खिलाफ सीरीज में उन्होंने सिर्फ तीन विकेट लिए थे। हालांकि, केटट क्रास ने सीरीज में सात विकेट लिए थे और तीन स्थान के फायदे के साथ गेंदबाजों की रैंकिंग में तीन स्थान के फायदे के साथ सातवें स्थान पर आ गई हैं। चार्ली डीन को 13 स्थान का फायदा हुआ है और ऑलराउंडर रैंकिंग में वह 19वें पायदान पर हैं। 

IND vs SA T20: ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका की बारी, वर्ल्ड कप से पहले भारत की आखिरी सीरीज, जानें शेड्यूल
विज्ञापन

टी20 रैंकिंग में टॉप 10 में ज्यादा बदलाव नहीं
टी20 रैंकिंग में टॉप 10 में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। आईसीसी टी20 विश्व कप के क्वालीफायर राउंड में कई टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया और बांग्लादेश की टीम ने फाइनल में थाइलैंड को सात रन से हराकर अगले साल होने वाले विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। थाईलैंड की नतहकन चंतम ने 144 रन बनाए थे और उन्हें दो स्थान का फायदा हुआ है। वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में 14वें स्थान पर आ गई हैं। स्पिन गेंदबाज नट्या बूचतम ने आठ विकेट निकाले और एक स्थान के फायदे के साथ गेंदबाजों की रैंकिंग में 14वें स्थान पर आ गई हैं। 

IND vs SA Video: केरल में टीम इंडिया का जोरदार स्वागत, बरसाए गए फूल, कल दक्षिण अफ्रीका से पहला मुकाबला

जिम्बाबवे की सार्ने मेयर्स को 18 स्थान का फायदा हुआ है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में वह 21वें स्थान पर आ गई हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 137 रन बनाए थे। स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्रेस को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह ऑलराउंडर रैंकिंग में सातवें स्थान पर आ गई हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 153 रन बनाए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें